'भाजपा के डर से दूसरे दलों को चंदा नहीं मिल रहा..', अशोक गहलोत का आरोप
'भाजपा के डर से दूसरे दलों को चंदा नहीं मिल रहा..', अशोक गहलोत का आरोप
Share:

जयपुर: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने आज शनिवार (29 अक्टूबर) को दावा किया कि भाजपा को कुल चुनावी चंदे का 95 फीसद हिस्सा मिल रहा है और दानदाता डर के चलते अन्य दलों को चंदा नहीं दे रहे हैं। गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रचार अभियान के तहत सूरत में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के दिग्गज नेता गहलोत ने यह बात कही है। 

इस दौरान अशोक गहलोत ने भाजपा पर कांग्रेस और अन्य सियासी दलों को चंदा देने की इच्छा रखने वाले उद्योगपतियों और कॉरपोरेट घरानों को 'धमकाने' का आरोप भी लगाया। गहलोत ने आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोलते हुए कहा कि वे अपने खिलाफ किसी भी नकारात्मक खबर को दबाने के लिए धन खर्च करते हैं। सीएम गहलोत ने आगे कहा कि, यदि अन्य पार्टियों को दान दिया जाता है, तो प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग चंदा देने वालों के द्वार पर पहुंच जाते हैं।

उन्होंने कहा कि, हमारे देश में चंदे पर भी एक ही पार्टी ने कब्जा कर रखा है। उन्होंने करोड़ों रुपये जमा कर रखे हैं, जिसका इस्तेमाल वे देशभर में पांच सितारा पार्टी दफ्तर बनाने में करते हैं। गहलोत ने कहा कि, 'चुनावी बांड की शुरुआत के बाद कुल दान का 95 फीसद भाजपा को जा रहा है। दानकर्ता डर की वजह से अन्य दलों को चंदा नहीं दे रहे हैं। भाजपा ने एक मॉडल पेश किया है, जिसमें चंदे के जरिए जुटाए गए धन का इस्तेमाल राज्य सरकारों को गिराने के लिए किया जा रहा है, जैसे उन्होंने कर्नाटक और महाराष्ट्र में किया था।'

इंदौर ऑटो एसोसिएशन के अध्यक्ष ने अवैध टेक्सी के विरोध में मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

2024 लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर कंगना रनौत ने दिया बड़ा बयान, AAP को लेकर कही ये बात

'मुझे धर्मगुरु ने जान से मारने की धमकी दी..', AAP के पूर्व मंत्री राजेंद्र गौतम का दावा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -