फुटबाल : फ्रांस ने पुर्तगाल को हराया
फुटबाल : फ्रांस ने पुर्तगाल को हराया
Share:

लिस्बन : फ्रांस ने शुक्रवार को यहां खेले गए दोस्ताना मुकाबले में मेजबान पुर्तगाल को 1-0 से हरा दिया। फ्रांस के लिए मैच का एकमात्र गोल मैथ्यू वालब्यूना ने किया। स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर मैदान में पहुंचे वालब्यूना ने खेल खत्म होने से पांच मिनट पहले एक शानदार फ्रीकिक पर अपनी टीम के लिए विजयी गोल किया।

अगले साल होने वाली यूरो चैम्पियनशिप के मेजबान फ्रांस की यह मार्च के बाद पहली जीत है। पुर्तगाल की टीम कई अहम खिलाड़ियों के बगैर खेल ही थी। पुर्तगाल को यूरो-2016 क्वालीफायर के ग्रुप-आई में सोमवार को अल्बानिया से भिड़ना है। दूसरी ओर, फ्रांस की टीम सोमवार को ही दोस्ताना मुकाबले में सर्बिया का सामना करेगी।

IANS

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -