अगर आपको है पाइल्स की समस्या तो भूल से भी ना खाएं यह चीजें
अगर आपको है पाइल्स की समस्या तो भूल से भी ना खाएं यह चीजें
Share:

पाइल्स एक ऐसी समस्या है जिसके बारे में खुलकर बात करते हुए लोग शर्माते हैं। जी दरअसल यह बीमारी होने पर लोग ना तो अपने आसपास वालों को बताते हैं और ना ही इसका इलाज कराने के लिए डॉक्टर के पास जाते हैं। आप सभी को बता दें कि पाइल्स को बवासीर के नाम से भी जाना जाता है। वहीं पाइल्स होने पर मरीज के एनस के बाहर और अंदर के हिस्से में सूजन आ जाती है और इसके अलावा कई बार मल त्यागते समय खून निकलने के साथ ही दर्द का सामना भी करना पड़ता है। आप सभी को बता दें कि यह समस्या होने पर मल त्यागते समय और बैठते समय काफी ज्यादा परेशानी होती है। वैसे पाइल्स की बीमारी किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। जी हाँ और पाइल्स का मुख्य कारण कब्ज, गैस की समस्या और पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पाइल्स होने पर क्या नहीं खाना चाहिए। 


मसालेदार खाना- मसालेदार खाना पाइल्स होने वालों के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इस तरह का खाना खाने से पाइल्स के मरीजों को मल त्यागते समय असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। इसी के साथ ही आपको ब्लीडिंग भी हो सकती है। 

अल्कोहल- अगर आपको पाइल्स की समस्या है तो शराब का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। 

डेयरी प्रोडक्ट्स- डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से बहुत से लोगों को गैस, कब्ज और पेट में मरोड़ उठने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पाइल्स है तो इन्हे ना खाएं। 

कच्चे फल- पाइल्स की समस्या होने पर फल आपके लिए फायदेमंद साबित होते हैं, लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि पूरी तरह से पके हुए फलों का ही सेवन करें। 

रिफाइंड अनाज- रिफाइंड अनाज जैसे व्हाइट राइस, व्हाइट ब्रेड, कुकीज और केक आदि को पाइल्स है तो ना खाएं। 

ज्यादा नमक वाला खाना- चिप्स या फिर अधिक नमक वाली चीजें खाने से आपके शरीर में पानी की कमी होने लगती है जिससे आपकी रक्त वाहिकाएं भी प्रभावित होती है। 

ज्यादा फाइबर- पाइल्स हो तो हाई फाबरयुक्त चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। 

क्या फफूंद लगा खाना खाने से मौत भी हो​ सकती है?

तेलंगाना नागरिकों के स्वास्थ्य पर डेटा एकत्र करने के लिए एक पहल स्थापित करने वाला पहला राज्य

रोज खाया करें पीनट बटर, होंगे बेहतरीन फायदे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -