पद्मिनी एकादशी पर राशि अनुसार अपनाएं ये उपाय, जाग उठेगी सोई हुई किस्मत
पद्मिनी एकादशी पर राशि अनुसार अपनाएं ये उपाय, जाग उठेगी सोई हुई किस्मत
Share:

18 जुलाई 2023 से अधिकमास आरम्भ हो चुका है। सनातन धर्म में अधिकमास को पुण्यदायक मास माना गया है। अधिकमास के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर पद्मिनी एकादशी पुरुषोत्तमी एकादशी एवं सुमद्रा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। 3 वर्षों में आने वाली ये एकादशी बहुत ही विशेष होती है, क्योंकि अधिकमास एवं एकादशी दोनों ही विष्णु जी को प्रिय है। इस व्रत से वर्षभर की एकादशियों का पुण्य प्राप्त हो जाता है। इस बार पद्मिनी एकादशी का व्रत 29 जुलाई 2023, दिन शनिवार को रखा जाएगा। पद्मिनी एकादशी जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु को बहुत प्रिय है। वैसे तो सभी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित हैं, किन्तु अधिक मास में होने के कारण पद्मिनी एकादशी का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है। इस दिन प्रभु श्री विष्णु को प्रसन्न करने के लिए करें राशि अनुसार उपाय...

पद्मिनी एकादशी 2023 राशि अनुसार उपाय:-
मेष राशि - मेष राशि के जातक आर्थिक और मानसिक तनाव से परेशान हैं तो पद्मिनी एकादशी पर नारायण कवच का पाठ करें। मान्यता है इससे धन लाभ के योग बनते हैं और मन को शांति प्राप्त होती है।
वृषभ राशि - वृषभ राशि के जातक का वैवाहिक जीवन सुखमय नहीं है तो पद्मिनी एकादशी पर आप पति-पत्नी मिलकर केले के पेड़ की सात परिक्रमा करें। साथ ही पेड़ में जल में हल्दी मिलाकर चढ़ाए। इससे शादीशुदा जिंदगी में मिठास आती है।
मिथुन राशि - पद्मिनी एकादशी का संयोग 3 साल में एक बार आता है ऐसे में मिथुन राशि वालो को इस दिन विष्णु जी की पूजा में आंवला जरुर अर्पित करना चाहिए। इससे आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी
कर्क राशि - कर्क राशि के जातक पद्मिनी एकादशी के दिन घर में दक्षिणावर्ती शंख की स्थापना करें। विधि विधान से इसकी पूजा के बाद तिजोरी में रख दें। मान्यता है इससे कभी धन की कमी नहीं रहेगी।
सिंह राशि - पद्मिनी एकादशी के दिन किया दान व्यक्ति को जीते जी समस्त सुख दिलाता है और मृत्यु के बाद उसे स्वर्गलोक में जगह मिलती है। सिंह राशि वाले इसके लिए गौ दान करें।
कन्या राशि - कन्या राशि के जातक नौकरी में पदोन्नति पाना चाहते हैं तो पद्मिनी एकादशी पर अनाथालय में गरीब बच्चों को अन्न और वस्त्र का दान करें। इससे तरक्की की राह सरल होती है। ध्यान रहे दान निस्वार्थ भाव से होना चाहिए।
तुला राशि - तुला राशि के लोग पद्मिनी एकादशी पर गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें, इससे पितृदोष दूर होगा और पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलेगी।
वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि के जातक पद्मिनी एकादशी पर संतान की उन्नति के लिए विष्णु जी को तुलसी की माला अर्पित करें और 108 बार ॐ अच्युताय नमः मंत्र का जाप करें।
धनु राशि - कानूनी मामलों से राहत नहीं मिल रही या फिर विरोधी काम के बीच बाधा डाल रहा है तो धुन राशि वाले पद्मिनी एकादशी पर 11 हल्दी की गांठ और पितांबर श्रीहरि को चढ़ाएं। अब शुभ कार्य पर जाने से पहले पूजा में चढ़ाई हल्दी की एक गांठ साथ लेकर जाएं। मान्यता है इससे बिना विघ्न के कार्य पूरे होते हैं।
मकर राशि - आरोग्य और धन की प्राप्ति के लिए मकर राशि वालों को पद्मिनी एकादशी पर विष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए।
कुंभ राशि - नौकरी की तलाश में बार-बार असफलता मिल रही है तो कुंभ राशि वाले पद्मिनी एकादशी पर हवन करें और इसमें विष्णु सहस्त्रनामों का पाठ करें। ब्राह्मण भोजन कराएं। सफलता के योग बनेंगे
मीन राशि - मीन राशि के जातक को पद्मिनी एकादशी के दिन वैजयंती का फूल चढ़ाना चाहिए। इससे अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है और व्यक्ति संतान सुख भोगता है।

हनुमान जी की पूजा करते समय महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान

बेहद खास है आज का सावन सोमवार, बनने जा रहा ये शुभ संयोग

इस साल कब है गणेश चतुर्थी? जानिए पूजा मुहूर्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -