लोक गायक बलकार सिद्धू ने बदला दल, कांग्रेस में शामिल
लोक गायक बलकार सिद्धू ने बदला दल, कांग्रेस में शामिल
Share:

चंडीगढ़ : पंजाब के लोक गायक बलकार सिद्धू ने पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले एक राजनीतिक बदलाव किया है। उन्होंने अकाली दल छोड़कर कांग्रेस में भागीदारी की है। दरअसल सिद्धू कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इसके पूर्व दीपेंद्र सिंह ढिल्लो और हैरी मान भी कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस भवन में आयोजित किए गए समारोह में कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर चुके हैं, उनका कहना था कि ढिल्लो और हैरी के ही साथ उनका कांग्रेस में शामिल होने का कार्यक्रम था। बलकार सिद्धू ने इच्छा जताई कि उनका कार्यक्रम अलग ही रखा जाए। बलकार आम आदमी पार्टी में भी रह चुके हैं।

हालांकि तलवंडी साबो उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने उन्हें मैदान में उतारा था। पार्टी द्वारा उनका टिकट रद्द कर दिया गया था। उन्होंने पार्टी का विरोध कर अपना निर्वाचन लड़ा। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार से उन्हें दोगुना वोट मिले थे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -