कभी यूरोप की मिलकियत समझा जाने वाला ये पुष्प, अब उत्तराखंड में बिखेरेगा अपनी सुंदरता
कभी यूरोप की मिलकियत समझा जाने वाला ये पुष्प, अब उत्तराखंड में बिखेरेगा अपनी सुंदरता
Share:

देहरादून: यूरोप की मिल्कियत कहा जाने वाले ट्यूलिप का फूल अब उत्तराखंड में भी अपनी सुंदरता बिखेरेगा। वन विभाग की रिसर्च विंग की तरफ से इस सिलसिले में हल्द्वानी और मुनस्यारी में किया गया प्रयोग कामयाब रहा है। हल्द्वानी जिले में ट्यूलिप पर पांच रंग के फूल खिले हैं। 1500 से 2500 मीटर की ऊंचाई पर पाए जाने वाले इस दुर्लभ पुष्प के हल्द्वानी जैसे अपेक्षाकृत गर्म वातावरण वाली जगह में खिलने से वन महकमा खासा प्रसन्न है और उसने अब वहां ट्यूलिप गार्डन बनाने का प्लान बनाया है, ताकि यह पुष्प यूरोप की भांति पर्यटकों को आकर्षित कर सके। 

वन संरक्षक अनुसंधान वृत्त संजीव चतुर्वेदी का कहना हैं कि देश में मात्र जम्मू-कश्मीर में ही ट्यूलिप पाया जाता था, किन्तु अब उत्तराखंड में भी इसका प्रयोग कामयाब रहा है और वह इसे उगाने वाला दूसरा प्रदेश बन गया है। आमतौर पर वसंत ऋतु में यूरोप के देशों में ट्यूलिप बडे पैमाने पर पाया जाता है और वहां बाकायदा ट्यूलिप फेस्टिवल का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें पूरी दुनिया के पर्यटक इसके रंग बिरंगे मनमोहक पुष्पों का दीदार करने पहुंचते हैं।

भारत में जम्मू-कश्मीर में भी यह पुष्प खिलता है और कश्मीर में ट्यूलिप गार्डन भी बनाया गया है। हालांकि, कश्मीर की तरह उत्तराखंड के कुमाऊं तक के हिमालयी क्षेत्र में ट्यूलिप के लिए उपयुक्त वातावरण है, किन्तु इसे उगाने के लिए गंभीरता से प्रयास नहीं किए गए। इसे देखते हुए वन संरक्षक अनुसंधान वृत्त संजीव चतुर्वेदी ने ट्यूलिप को उत्तराखंड में उगाने का निर्णय लिया और इस प्रयोग के सफल परिणाम भी सामने आए हैं।

खबरें और भी:-

BUDGET 2019: सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा, हो सकते हैं 5 बड़े ऐलान

सहारा ग्रुप को SC का समन, सेबी के खाते में जमा करने होंगे 9,000 करोड़

एयर इंडिया को बेचने की कोशिश में सरकार, पर कर्ज के कारण नहीं मिल रहा खरीदार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -