यहाँ है अनोखा ब्रिज, ऊपर लैंड होती है फ्लाइट और नीचे चलती हैं गाड़िया
यहाँ है अनोखा ब्रिज, ऊपर लैंड होती है फ्लाइट और नीचे चलती हैं गाड़िया
Share:

दुनिया में काफी कुछ अजीब और हैरानी भरा होता रहता है आये दिन। Engineers आये दिन कुछ न कुछ नया करते रहते हैं। और उनकी मिसाल भी दी जाती है। इंजीनियरिंग का एक और ऐसा ही कारनामा आपको देखने को मिलेगा जर्मनी के स्क्वॉदिज एयरपोर्ट पर। इस एयरपोर्ट का रनवे काफी खतरनाक और अनोखा है।

दरअसल यह रनवे एक ब्रिज से जुड़ा है। इस ब्रिज के ऊपर से कई फ्लाइट्स होकर गुजरती हैं। जो बात इस रनवे को सबसे अलग और अनोखा बनाती है, वह है इसका ब्रिज से जुड़ा होना। इस ब्रिज के ऊपर तो फ्लाइट्स लेंड करती हैं, लेकिन दूसरी ओर ब्रिज के नीचे से कई गाड़ियां गुज़रती रहती हैं। ब्रिज पर बने इस अनोखे रनवे की लंबाई 3.6 किलोमीटर है। इस ब्रिज को बनाने का मकसद यहां के ट्रैफिक को प्रभावित किए बिना, फ्लाइट्स की लेंडिंग कराना था। इस काम के लिए इस एयरपोर्ट पर इस तरह के कुल 3 ब्रिज बनाएं गए हैं।

इस एयरपोर्ट के रनवे का कुछ हिस्सा ही इन ब्रिज के ऊपर से होकर जाता है। इस अनोखे रनवे पर प्लेन की लेंडिंग करवाना इतना आसान नहीं है, वो भी तब जब इसका काफी हिस्सा ब्रिज के ऊपर से गुज़रता है और नीचे कई तरह की गाड़ियां हमेशा चलती रहती हैं। यहां एक छोटी सी चूक भी किसी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकती है। इसलिए पायलेट्स को काफी सावधानी के साथ फ्लाइट्स की लैंडिंग्स करवानी पड़ती है। जर्मनी के स्क्वॉदिज एयरपोर्ट का यह अनोखा रनवे यहां के दो ख़ास शहरों हाल्ले व लिपजिग के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस अनोखे रनवे को लिपजिग/हाल्ले भी कहा जाता है।

तो इसलिए चाहता है हर कोई प्लेन में Window Seat

जाने आखिर क्यों इस बच्ची को मिली है लाइफ टाइम फ्री हवाई यात्रा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -