जाने आखिर क्यों इस बच्ची को मिली है लाइफ टाइम फ्री हवाई यात्रा
जाने आखिर क्यों इस बच्ची को मिली है लाइफ टाइम फ्री हवाई यात्रा
Share:

दुबई से मनिला जा रहे एक हवाई जहाज़ में यात्रा कर रही एक महिला ने प्लेन में ही एक बच्ची की जन्म दिया। दरअसल,हवाई जहाज़ में यात्रा करने के दौरान महिला को प्रसव दर्द होने लगा और कुछ ही देर में महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया।

जानकारी के अनुसार इस महिला की डिलीवरी की तारीख दो माह बाद की थी। लेकिन सफर के दौरान ही महिला को दर्द होने लगा, इस पर फ्लाइट का एक हिस्सा लेबर रूम में तबदील कर दिया गया और महिला ने हवाई जहाज में ही एक बेटी को जन्म दिया। जिसके बाद इस बच्ची को एयरलांइस की ओर से एक ऐसा गिफ्ट दिया गया, जिससे यह बच्ची अब अपनी पूरी उम्र मुफ्त में हवाई यात्रा कर सकती है। इसके बाद जहाज को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग के लिए उतारा गया।

लैंडिंग के बाद मां और बच्ची को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। आकस्मिक कारण होने के चलते मां और बेटी को अस्थायी वीजा दिया गया है। एमरजेंसी लैंडिंग कराई गयी क्योंकि बच्ची को भारत की नागरिकता मिलनी थी। इस बच्ची के जन्म पर एयरलाइंस की ओर से बच्ची को आजीवन सदस्यता देते हुए इतने प्वांइट्स का तोहफा दिया है कि वह पूरी उम्र मुफ्त में यात्रा कर सकती है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

तो इसलिए चाहता है हर कोई प्लेन में Window Seat

आसमान से क्लिक की गई Wild Life की कुछ बेहतरीन तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -