पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा बच्चा, एक्सरे देख डॉक्टर्स रह गए हैरान!
पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा बच्चा, एक्सरे देख डॉक्टर्स रह गए हैरान!
Share:

पेट दर्द की शिकायत के बाद 5 साल के एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीँ उसके बाद जो हुआ वह चौकाने वाला रहा। जी दरअसल यहां जांच में ऐसी बात पता चली कि डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। बताया जा रहा है डॉक्टरों को बच्चे के पेट का आपातकालीन ऑपरेशन करना पड़ा। जी हाँ और ऑपरेशन से उसके पेट से 50 से अधिक खिलौने वाली मैग्नेट बॉल्स निकाली गईं। सामने आने वाली खबर के मुताबिक, बच्चे का नाम जूड फोले है और वह ब्रिटेन के वेल्स के Merthyr Tydfil का रहने वाला है। जी हाँ और फोले खेल-खेल में 52 मैग्नेट बॉल्स निगल गया था। उसके बाद अगस्त के महीने में उसे पेट दर्द की शिकायत हुई तो उसको डॉक्टरों के पास ले जाया गया।

चीन में तबाही मचा रहे कोरोना वायरस के क्या है लक्षण और कैसे बचे?, जानिए यहाँ सब कुछ

हालांकि, तब डॉक्टरों को कुछ भी गंभीर नहीं लगा और उन्होंने फोले को घर भेज दिया। वहीँ कुछ ही दिन बाद दर्द बढ़ने लगा और फोले बीमार पड़ गया। ऐसा होने से उसकी मां लिंडसे ने उसे मेरथायर टायडफिल के प्रिंस चार्ल्स अस्पताल ले जाने का फैसला किया। यहाँ ले जाने के बाद शुरुआती जांच में कुछ भी असामान्य नहीं दिखा। हालाँकि जब फोले के पेट का एक्स-रे हुआ तो सच्चाई सामने आ गई। एक्स-रे में पेट के अंदर गोलाकार आकृति स्पष्ट रूप से देखी जा सकती थी। उसके बाद में पता चला कि ये आकृति मैग्नेट बॉल्स का झुंड है, जो उसकी आंत में फंसा था। वहीं इसके बाद 5 साल के फोले को चिल्ड्रन अस्पताल में शिफ्ट कर दिया, जहां ऑपरेशन के जरिए मैग्नेट बॉल्स को बाहर निकाला गया।

'कर्नाटक रोज महाराष्ट्र के कान के नीचे लगाता है और CM गाल सहलाते हुए विधानभवन जाते हैं': संजय राउत

वहीं फोले की मां लिंडसे ने कहा- ''ऑपरेशन जटिल था। मुझे लगा जैसे मैं फोले को खो दूंगी। हालांकि, वह भाग्यशाली रहा कि उसका ऑपरेशन उसी दिन कर दिया गया। लेट होने पर यह घातक हो सकता था। आप किसी बच्चे के खिलौने से इतना बुरा होने की उम्मीद नहीं कर सकते।'' सामने आने वाली एक रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों के अस्पताल के डॉक्टरों को फोले की आंत (Bowel) को पांच जगहों पर काटना पड़ा क्योंकि उनमें मैग्नेट बॉल्स फंस गए थे।

'तमिल भाषा को बढ़ावा देने के कदम उठाए तमिलनाडु सरकार': मद्रास हाईकोर्ट

मध्यप्रदेश में होने वाले चुनाव से पहले साध्वी प्रज्ञा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत

VIDEO! हेलमेट लगाकर भाषण देने मंच पर पहुंचे BJP नेता, देखकर चौंके लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -