26/11 मुंबई हमले में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की बायोपिक का फ़र्स्ट लुक जारी
26/11 मुंबई हमले में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की बायोपिक का फ़र्स्ट लुक जारी
Share:

नई दिल्ली: देश को झकझोर देने वाले मुंबई हमले में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की बायोपिक मेजर का फ़र्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। हिंदी और तेलुगु में बनाई जा रही इस फ़िल्म में अदिवी शेष मेजर उन्नीकृष्णन के रोल में हैं। अदिवी ने फ़र्स्ट लुक अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा किया हैं। 

मेजर के फ़र्स्ट लुक पोस्टर हिंदी और तेलुगु में रिलीज़ किए गए हैं। पोस्टर पर अदिवी मेजर उन्नीकृष्णन के इंटेंस लुक में नज़र आ रहे हैं। मेजर अगले साल गर्मियों में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। मेजर का डायरेक्शन शशि किरण टिक्का द्वारा किया जा रहा है। फ़िल्म का निर्माण साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने किया है। मेजर में शोभिता धूलिपाला और सई मांजरेकर मुख्य किरदारों में नज़र आएंगी।

एक बातचीत में फ़िल्म के डायरेक्टर शशि किरण ने इस कहा था कि- ''जब यह घटना हुई थी, हम में से कोई वहां नहीं था। उस समय जो समाचारों में दिखाया गया था, वही हम सब जानते हैं। अपनी हम कल्पना से जो दिखाएंगे, उसमें हकीकत के रंग भरना ही सबसे बड़ी चुनौती है। इसे डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म की जगह फीचर फ़िल्म के अंदाज़ में दिखाना ज्यादा चुनौतीपूर्ण है।'' इससे पहले 16 दिसम्बर को अदिवी ने एक पोस्टर साझा करके फ़र्स्ट लुक रिलीज़ होने की जानकारी दी थी। इस पोस्टर पर किरदार की बैकसाइड दिखाई गयी थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sesh Adivi (@adivisesh)

डेढ़ साल के बच्चे ने निगल ली 65 मोतियों की माला, 5 घंटे तक ऑपरेशन के बाद बची जान

बोको हराम का दावा, उत्तरी नाइजीरिया में स्कूल से 333 छात्रों का हुआ अपहरण

Forbes 2020: सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बने अक्षय कुमार, जानिए इस साल की कमाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -