फ्रांस में हाईस्पीड ट्रेन पर फायरिंग, 3 व्यक्ति घायल
फ्रांस में हाईस्पीड ट्रेन पर फायरिंग, 3 व्यक्ति घायल
Share:

पेरिस ​: एम्स्टर्डम से पेरिस की ओर जा रही हाईस्पीड ट्रेन पर एक व्यक्ति ने गोलियां चला दीं। अंधाधुंध फायरिंग से स्टेशन पर दहशत फैल गई। फायरिंग में 3 लोग घायल हो गए, जिसमे 2 लोग गंभीररूप से घायल है। इस तरह के हमले के पीछे का मंतव्य समझ नहीं आया लेकिन मामले में यह जानकारी मिली कि आतंकी हमले की आशंका लोगों द्वारा जताई गई। बाद में पुलिस द्वारा हमलावर को पकड़ लिया गया। हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि किस आतंकी संगठन ने स्टेशन पर हमला किया है।

ऐसे में उत्तरी फ्रांस के अराज क्षेत्र में हुए हमले में ट्रेन के स्टेशन पर ठहरते ही अंधाधुंध फायरिंग की गई। इसके बाद फ्रांस आतंकियों के निशान पर आ गया। मामले में यह बात भी कही गई कि कुछ ही समय पूर्व शार्ली हेब्दो के साथ यहां के सुपर बाजार पर भी हमला हुआ था। यह शार्ली हेब्दो वही पत्रिका है जिसने पैगंबर हजर मुहम्मद के विवादित कार्टून और आतंकवाद पर साम्री प्रकाशित की थी। आतंकियों ने पत्रिका के दफ्तर पर हमला कर वहां गोलियां चला दी थी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -