टीचर से शादी करने वाले स्टूडेंट ने बरसाई क्लासरूम में गोलियां
टीचर से शादी करने वाले स्टूडेंट ने बरसाई क्लासरूम में गोलियां
Share:

कैलिफोर्निया​ : कैलिफोर्निया के सैन बर्नाडिनो में एक प्राथमिक विद्यालय में गोलीबारी की गई। वर्ष 2015 में सैन बर्नाडिनो के सर्विस स्टेशन में स्वास्थ्य कर्मियों पर किए जाने वाले हमले के बाद कथित तौर पर यह एक अन्य बड़ा हमला है। इस घटना में करीब 14 लोगों की मौत हो गई थी। अब स्कूल में जो गोलीबारी हुई है उस गोलीबारी में एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई। दरअसल हमलावर ने स्कूल टीचर, पत्नी और बच्चे पर गोलियां चलाईं।

इस गोलीबारी में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो बच्चे घायल हो गए जिसमें से एक बच्चे को चिकित्सालय ले जाया गया और उसने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार हमलावर की पहचान कार्डिक एंडरसन के तौर पर हुई। दरअसल इस लड़के ने अपनी स्कूल टीचर से शादी की थी।

मगर शादी करने के कुछ दिन बाद वे दोनों अलग हो गए थे। इस लड़के को गोलीबारी करने वाले संदिग्ध के तौर पर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह संदिग्ध हमलावर बंदूक लेकर स्कूल में दाखिल हुआ। यह क्लासरूम में गया और वहां पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। कक्षा में 15 बच्चे मौजूद थे। इस कक्षा में मानसिक तौर पर विकलांग बच्चे भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि यह संदिग्ध लड़का ड्रग और घरेलू हिंसा में शामिल है। इसका आपराधिक रिकाॅर्ड भी है।

जदयू ने सूर्यदेव सिंह को फायरिंग हमले के बाद पार्टी से किया बर्खास्त

श्रीनगर उपचुनाव के मतदान के दौरान फायरिंग, 3 युवक की मौत

UP इलेक्शन के अधिकारी के वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -