अंधेरी में लगी आग, 8 की मौत
अंधेरी में लगी आग, 8 की मौत
Share:

मुंबई : मुंबई के अंधेरी वेस्ट क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। इस हादसे में 8 लोगों की मृत्यु हो गई। ऐसे में बुधवार की रात मेडिकल शाॅप में आग लग गई। इसके कारण करीब 8 लोग घायल हो गए। झुलसे हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। अंधेरी पश्चिम के जुहू क्षेत्र में यह हादसा हो गया। इस हादसे में जो मारे गए उनमें दो महिलाऐं हैं एक पुरूष है और 5 बच्चे हैं।

कहा गया है कि मेडिकल स्टोर में आग लगने के चलते दवाओं और केमिकल के कारण आग बढ़ गई। आसपास के लोगों ने जब आग की लपटें, धुंआ और वहां से चीखें सुनी तो वे उस ओर पहुंचे। ऐसे में लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान आग बढ़ गई। लोगों में आगजनी के चलते हड़कंप मच गया। जैसे तैसे आग पर काबू पाया गया। जो लोग आग से प्रभावित हुए उन्हें निकाल लिया गया। मगर वे काफी झुलसे हुए थे।

इस मामले में पीड़ितों को कूपर अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रारंभिक तौर पर जांच में यह जानकारी सामने आई है कि आग शाॅर्ट सर्किट के कारण लगी थी। आग लगने के कारण होने वाले आर्थिक नुकसान का आंकलन भी नहीं हो पाया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -