LPG गोदाम में आग लगने से भीषण विस्फोट, 200 झुग्गियां जलकर खाक
LPG गोदाम में आग लगने से भीषण विस्फोट, 200 झुग्गियां जलकर खाक
Share:

मुंबई : मुंबई के कांदिवली क्षेत्र के एक गोदाम में आगजनी होने से जमकर नुकसान हुआ। हालांकि आगजनी के कारणों का स्पष्ट तौर पर पता नहीं चल सका है लेकिन प्रारंभिक तौर पर यही जानकारी सामने आई है कि क्षेत्र के दामोदरनगर में एक एलपीजी गोदाम में आग लग गई। आग की चपेट में 50 से भी ज़्यादा सिलेंडर आ गए। जिससे भीषण विस्फोट हो गया। विस्फोट होने के बाद गोदाम धू धू कर जलने लगा।

गोदाम में उपलब्ध संसाधनों से आग को नियंत्रित करने की कोशिश की गई। दूसरी ओर कुछ लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायरब्रिगेड के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग इतनी भीषण थी कि आग की लपटें आसमान छूने लगीं और काले धुंए से आसमान में काले बादलों जैसा आवरण छाने लगा।

वातावरण में धुंआ छाने लगा तो काफी दूर तक के लोग इस धुंऐं  को महससू कर रहे थे। लोगों को धुंआ देखकर ऐसा लगा जैसे भीषण आग लगी है। बाद में बड़े पैमाने पर लोग गोदाम के आस- पास एकत्रित होने लगे। इस आग की चपेट में आकर कई झुग्गियां जलकर खाक हो गईं है.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -