अस्पताल में आग लगने से  6 की मौत
अस्पताल में आग लगने से 6 की मौत
Share:

कुआलालंपुर। मलेशिया में एक शहर में शासकीय चिकित्सालय में आगजनी की घटना होने से अफरा - तफरी मच गई। इस दौरान 6 लोग मारे गए। मारे गए लोगों में 3 भारतीय मूल के थे। अस्पताल के आईसीयू में लगी आग के बाद भगदड़ की स्थिति बन गई जिसे अस्पताल प्रशासन ने संभालने का प्रयास किया। आग लगने के बाद आग बुझाने के उपकरणों का प्रारंभिक प्रयोग किया गया इसके बाद फायरब्रिगेड को सूचना दी गई।

आईसीयू से मरीजों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया आग अस्पताल के दूसरे तल पर लगी थी ऐसे में सैकड़ों रोगियों और स्टाफ को सुरक्षित निकाल लिया गया। दुर्घटना में मारे गए लोगों में 4 महिलाऐं हैं और 2 पुरूष हैं। दरअसल आग मलेशिया के जोहर बारू शहर में लगी थी। आग लगने की घटना को लेकर जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

आगजनी से चिकित्सालय में जमकर नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और ना ही नुकसान का आंकलन हो पाया है। हालांकि लोगों को सुरक्षित निकाल लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया लेकिन आग लगने से अस्पताल में लापरवाही बरते जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -