कुछ ऐसा रहा लोगो के दिलो पर अपनी छाप छोड़ने वाली 'जयललिता' का फ़िल्मी करियर, देखिए Pics
कुछ ऐसा रहा लोगो के दिलो पर अपनी छाप छोड़ने वाली 'जयललिता' का फ़िल्मी करियर, देखिए Pics
Share:

जयललिता जयराम जो तमिलनाडु की मुख्यमंत्री थी उनका कल रात (5 दिसम्बर 2016) को निधन हो गया है। जयललिता का जन्म 24 फरवरी 1948 को हुआ था। राजनीती में कदम रखने वाली ये पहली अभिनेत्री थी। आपको बता दें की जब वे स्कूल में पढ़ती थी तभी उन्होंने एक अंग्रेजी फिल्म में काम किया था। उस फिल्म का नाम एपिसल था। जयललिता ने क्लासिकल म्यूजिक, वेस्टर्न क्लासिकल पियानो समेत कई तरह की डांस की ट्रेनिंग ली थी। इसके बाद जब वे 15 साल की हुई तब से उन्होंने फिल्मो में काम करना शुरू कर दिया था और एक बहुत ही अच्छी अभिनेत्री बन गई थी।

लोगो के दिलो में अपनी जगह बना चुकी थी। उन्होंने तमिल फिल्मो में भी काम किया है ये वो पहली एक्ट्रेस थी जिसने पहली बार स्कर्ट पहनकर एक्टिंग की थी। उन्होंने अपनी सबसे ज्यादा फिल्मे एमजी रामचंद्रन और शिवजी गणेशन के साथ की थी। आपको बता दें की जयललिता ने एमजी रामाचंद्रन के साथ कुल 28 फिल्मे की थी। इसके साथ ही उन्होंने धर्मेंद्र के साथ भी इज़्ज़त फिल्म में काम किया था।

जयललिता को तमिल फिल्म पत्तिकाड़ा पत्तनामा के लिए 1973 में नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।इसके बाद जयललिता ने 1982 में राजनितिक करियर की शुरुआत की जिसमे भी उन्हें सफलता मिली और आज आप खुद देख रहे लोगो में उनके लिए कितना प्यार और सम्मान है जो आज सभी लोग उनके लिए इतना रो रहे है। लोग उन्हें भगवान मानते थे लेकिन आज वो हमारे बीच नहीं रहीं है।

जयललिता को पसंद करने वाले पॉलिटिशियन एमजीआर का भी दिसंबर में ही हुआ था निधन

गरीबों की मसीहा अम्मा का था विलासिता से नाता, रखती थीं दस हज़ार से ज़्यादा साड़ियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -