इंदौर में फाइबर फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, कई घंटों बाद पाया काबू
इंदौर में फाइबर फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, कई घंटों बाद पाया काबू
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के राऊ-रंगवासा क्षेत्र में बुधवार रात एक फाइबर फैक्ट्री में खतरनाक आग लग गई। आग से एक किलोमीटर दूर तक काला धुआं फैल गया। आसपास के क्षेत्र को रात में पुलिस और दमकल विभाग ने खाली कराया। आग पर नियंत्रण पाने में लगभग 6 से अधिक घंटे लगे। आग लगने की वजह स्पष्ट नही हो पाई है।

दमकल विभाग के अनुसार, रात लगभग 12 बजे उन्हें कंट्रोल रूम पर खबर प्राप्त हुई थी कि रंगवासा के पास एक फाइबर कंपनी में भीषण आग लगी है। सूचना के पश्चात् फायर टीम मौके पर पहुंची। जहां आग की लपटें काफी भयानक थी। आग बुझाने में फायर कर्मियों को काफी मशक्कत करना पड़ी। लगभग 2 लाख लीटर से ज्यादा पानी डालकर आग पर नियंत्रण किया गया।

ट्रेजर टाउन और आसपास के क्षेत्र में रात में बहुत काला धुआं फैल गया। फायबर जलने के चलते सड़क पर रात में निकले वाहन चालकों के साथ घरों में सो रहे टाउनशिप के आसपास के लोगों को घबराहट महसूस हुई। दमकल विभाग के अनुसार, अब आग पूरी तरह से नियंत्रण में है। दमकल विभाग के अधिकारीयों के अनुसार, आग बुझाने के लिए शहर के पांच स्टेशनों के साथ महू और पीथमपुर से भी वाहन बुलाए गए थे। लगभग 50 से अधिक फायर कर्मी देर रात तक आग पर नियंत्रण करने का प्रयास करते रहे। फायबर की फैक्ट्री स्व प्रदीप कुमार की बताई जा रही है। इस फैक्ट्री के जनरल मैनेजर का नाम रामकरण पुत्र कालूराम मीणा सामने आया है।

अब 2013 वाला 'भारत' नहीं रहा, 10 सालों में की जबरदस्त तरक्की, इंडियन इकॉनमी पर Morgan Stanley की डिटेल रिपोर्ट

पत्नी को दोस्तों के पास देह व्यापार के लिए भेजता था पति, फिर जो किया वो कर देगा हैरान

फोन निकालने के लिए डैम खाली करना फूड इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, दर्ज हुई FIR

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -