फर्टिलिटी आहार जो महिलाओं में प्रजनन क्षमता बढ़ाता है
फर्टिलिटी आहार जो महिलाओं में प्रजनन क्षमता बढ़ाता है
Share:

जानिए फर्टिलिटी आहार जिससे जल्दी ही प्रेगनेंट हो सकती हैं महिलाएं। अगर आप फर्टिलिटी फूड अपने डाइट मे शामिल करे तो आप आसानी से और जल्द ही गर्भवती हो सकती है। जैसा की आप जानते है गर्भाधारण में भोजन की अहम भूमिका निभाता है लेकिन अधिकतर महिलाएं इसकी ओर ध्यान नहीं दे पाती है। कई गर्भवती महिलाओं को भोजन के प्रति खास एहतियात बरतनी पड़ती है। स्वास्‍थ्‍य पर बुरा असर न पड़े इसलिए उन्हें  फर्टिलिटी आहार ही करने को दिया जाता है। कई महिलाएं गर्भधारण नहीं कर पाती हैं इसका प्रमुख कारण भी यही है। आइए जानें  फर्टिलिटी आहार जिससे महिलाओं में प्रजनन क्षमता बढ़ सके हैं।
 
पालक खाएं

हरी पत्तेदार सब्जियां खाए ये बहुत ही फायदेमंद होती है। पालक प्रजनन अंगों को स्वस्थ रखता है क्योंकि इसमें फोलिक एसिड, आयरन व एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद हैं। पालक में मौजूद फोलिक एसिड प्रेंगनेंट होने में मदद करता है और अगर नवजात में कोई समस्या आ रही है तो उससे भी बचाता है।

धूम्रपान और एल्कोहल

डॉक्टर का कहना हैं कि धूम्रपान और एल्कोहल गर्भवती के लिए बहुत हानिकारक होता है। गर्भधारण करना चाहती हैं तो आपको इन सब चीजों से दूर रहना होगा।
 
रेशा युक्त आहार लें

महिलाओं को अपने खानपान में ब्राउन राइस, साबुत अनाज, बींस, गेहूं की ब्रेड और फ्लैक्स सीड शामिल करना चाहिए क्योंकि रेशे वाले आहार पचने में आसान होते हैं। अगर पाचन क्रिया सही रहेने से शरीर में विषैला तत्व नहीं रहेगा।

पीली व नारंगी सब्जियां खाएं

महिलाओं को नारंगी व पीले रंग की सब्जियों को खाना चाहिए। यह सब्जियां एंटी ऑक्सीडेंट व बीटा केरोटीन का स्रोत होते हैं। अगर महिलाओं के हार्मोन्स के असंतुलन को कम करना है तो बीटा केरोटीन लाभकारी होता है इससे कंसीव करने में भी मदद मिलती है और गर्भपात की संभावना भी कम हो है।

गाजर खाएं

महिलाओं को गर्भवती होने के लिए गाजर खाना चाहिए। गाजर से मासिक धर्म भी नियमित रूप से होता है। आप जल्द कंसीव करना चाहती है तो स्वीकट पटैटो (गंजी), मटर और गाजर खाएं। 

अधिक पानी पीएं

स्वस्थ्य रहना चाहते है तो अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से कंसीव करने भी मदद मिलती है। अधिक पानी पीने से प्रजनन अंग भी ठीक से कार्य करते हैं। उन्हें प्रकृतिक तरल पदार्थ जिससे स्पर्म सर्विक्स तक आसानी से पहुंचते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -