अंतरिक्ष यात्रा का 'काला दिन' है 1 फरवरी, कल्पना चावला सहित सातों अंतरिक्ष यात्री की हुई थी मौत
अंतरिक्ष यात्रा का 'काला दिन' है 1 फरवरी, कल्पना चावला सहित सातों अंतरिक्ष यात्री की हुई थी मौत
Share:

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 1 फरवरी का इतिहास को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

1 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं:-
1785 : वॉरेन हेस्टिंग्स ने काउंसिल की बैठक में अंतिम बार हिस्सा लिया और फिर बंगाल के गवर्नर जनरल के पद से इस्तीफा दे दिया.
1797 : लार्ड कॉर्नवालिस ने बंगाल के गवर्नर जनरल के तौर पर शपथ ली.
1831 : कोलकाता में पहली ललित कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.
1855 : ईस्ट इंडिया रेलवे का औपचारिक उद्घाटन.
1881 : दिल्ली में सेंट स्टीफन कॉलेज की स्थापना.
1922 : महात्मा गांधी ने भारत के तत्कालीन वायसराय को पत्र लिखकर बताया कि वह अपने आंदोलन को गति दे रहे हैं और असहयोग आंदोलन अब सविनय अवज्ञा आंदोलन होगा.
1977 : भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय की नयी दिल्ली में स्थापना.
1979 : ईरान के आध्यात्मिक नेता आयतुल्ला खामनेई 14 वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश वापस लौटे.
2002 : अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की आतंकवादियों ने हत्या की.
2003 : अंतरिक्ष से वापस लौटते हुए अमेरिका का अंतरिक्ष यान कोलंबिया पृथ्वी के वातावरण में आते ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ. हादसे में भारत की कल्पना चावला सहित सातों अंतरिक्ष यात्री मारे गए. 
2004 : सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान भगदड़ मचने से 250 से ज्यादा लोगों की मौत और 244 घायल.
2006 : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मिस्र और नाइजर से पोलियो के उन्मूलन की सूचना दी और केवल भारत, अफगानिस्तान, नाइजीरिया और पाकिस्तान में इसकी मौजूदगी की बात कही। कुछ देशों में इसका संक्रमण दोबारा लौटने की भी जानकारी दी.
2009 : भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्जा की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पहली बार मिश्रित युगल (मिक्स्ड डबल) का खिताब जीता.

'कांग्रेस पार्टी में कुछ बहुत ही महान और बुद्धिमान नेता हैं, जो यात्रा कर रहे है', आचार्य प्रमोद कृष्णम का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

पंजाब के बाद अब केजरीवाल ने हरियाणा चुनाव को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

भारत के लिए बड़ी खबर, मालदीव और चीन के रास्ते का रोड़ा बना ये देश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -