आपकी क्रिसमस पार्टी के लिए एपेरफ़ेक्ट है ये रेड कलर ड्रेसेस ,जाने स्टाइलिंग टिप
आपकी क्रिसमस पार्टी के लिए एपेरफ़ेक्ट है ये रेड कलर ड्रेसेस ,जाने स्टाइलिंग टिप
Share:

प्रभु यीशु का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए इस दिन घर-परिवार में काफी रौनक रहती है, भव्य पार्टियों का आयोजन किया जाता है, तो वहीं बहुत सी महिलाएं बाहर घूमने के लिए भी निकलती हैं। इस मौके पर अपने बेस्ट लुक में नजर आने के लिए आप बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इनमें कैटरीना कैफ से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक और सोनाक्षी सिन्हा से लेकर अनुष्का शर्मा तक, कई एक्ट्रेसेस की खूबसूरत रेड ड्रेस से आप अपनी पार्टी ड्रेस के लिए इंस्पायर हो सकती हैं। तो आइए देखते हैं इन एक्ट्रेसेस के 7 स्टाइलिश लुक्स –

अगर आप पार्टी में सेटिन ड्रेस में नजर आ सकती हैं। इस तरह की ड्रेस को आप व्हाइट या ब्लैक कलर के कंट्रास्ट टॉप के साथ परफेक्ट तरीके से मैच कर सकती हैं। इस ड्रेस के साथ हूप्स और हाई हील्स खूबसूरत नजर आते हैं। 

रेड कलर को पावर से जोड़कर देखा जाता है, क्योंकि यह ड्रेस महिलाओं को जबरदस्त कॉन्फिडेंस देती है। इस कलर में अगर आप क्रिस्मस में पूरी तरह से शिमरी लुक चाहती हैं तो  शॉर्ट रेड ड्रेस पहन सकती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे पर यह रेड शिमरी ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह पूरी तरह से दिलकश नजर आ रही हैं। 

पैंट सूट हमेशा ही स्टाइलिश नजर आते हैं। अगर आप फैशन के मामले में खुद को अव्वल रखना चाहती हैं तो यह बढ़िया च्वाइस है। रेड कलर वाले पैंटसूट के साथ शिमरी लुक वाले हाई हील्स या स्नेक स्किन बूट्स पहने जा सकते हैं।

अगर आप क्रिसमस पार्टी में विंटेज लुक चाहती हैं तो बटन वाले फुल स्लीव टॉप के साथ स्कर्ट पहनी है। इस तरह के टॉप को रेड पैंट के साथ भी आसानी से पहना जा सकता है।  

अगर आपको देसी लुक बहुत अपीलिंग लगता है तो आप पार्टी के लिए रेड साड़ी पहन सकती हैं। इस लुक में आप पार्टी में बहुत अलग नजर आएंगी।  आप रफल वाली रेड साड़ी पहन सकती हैं। इसे आप फुल स्लीव ब्लाउज या क्रॉप्ड स्वेटर के साथ पेयर कर सकती हैं। 

अगर आप अपने लुक को पूरी तरह से कंफर्टेबल रखना चाहती हैं तो आप  हाई वेस्ट पैंट्स पहन सकती हैं। यहां फुल स्लीव वाला टॉप पहना है। इस तरह की ड्रेसिंग के साथ बड़े हूप इयरिंग्स या डैंगलर्स खूबसूरत दिखेंगे।

इस ठण्ड में आंखो की खूबसूरती निखारने के लिए लगाए ऐसे ऑय शैडो, जाने

बालो को बेहतर तरीके से स्टाइल करने के लिए अपनाये ये टिप्स , जाने

नए साल के स्वागत के लिए ये ट्रेंडिंग इंडियन आउटफिट्स को करे ट्राई, जाने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -