किसान हित के लिए देशभर में पदयात्रा करेगी कांग्रेस
किसान हित के लिए देशभर में पदयात्रा करेगी कांग्रेस
Share:

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही कई राज्यों में किसानों के मुद्दे उठाकर सत्ता में आने वाली कांग्रेस अब 2019 में इसे पूरे देश में उठाने जा रही है। 2014 में भाजपा की ओर से किसानों से किए वादों और जमीनी हकीकत से रूबरू कराने के लिए पार्टी सत्याग्रह आंदोलन की तर्ज पदयात्रा करेगी। 

मध्यप्रदेश की सियासत में आया नया ट्विस्ट, ज्योतिरादित्य पहुंचे मामा शिवराज के घर

देशभर में होगा प्रदर्शन 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के चंपारण में किसान कांग्रेस 25-26 जनवरी को दो दिवसीय पदयात्रा करेगी। किसान कांग्रेस के अध्यक्ष ने जानकारी दी कि चंपारण में दो दिवसीय पदयात्रा की शुरूआत के बाद पार्टी देश भर में किसान पदयात्राएं निकालेगी। 30 जनवरी को पदयात्रा कार्यक्रम का समापन दिल्ली में महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर होगा। इस दौरान देश भर से किसान एवं किसान संगठन जुटेंगे। 

लोकसभा चुनाव पर बोले जेटली, जनता के सामने दो ही विकल्प- या तो मोदी या अराजकता और अस्थिरता

बीजेपी पर लगाया आरोप 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया 2014 में किसानों से बड़े बड़े दावे किए गए लेकिन आज भी देश का किसान कर्ज में फंसा है और आत्महत्या करने को मजबूर है। उन्होंने बताया पांच सालों में हजारों किसानों ने आत्महत्याएं की हैं। कर्ज माफी पर कांग्रेस ने जो वादा तीन राज्यों में किया उसे पूरा किया है। जबकि भाजपा ने कर्ममाफी, फसल के नुकसान पर शीघ्र मुआवजा के रूप में तत्काल हजारों रुपए का भुगतान, किसानों के बच्चों को रोजगार के वादों को गंभीरता से नहीं लिया। 

राजस्थान : कांग्रेस का मिशन लोकसभा शुरू, इसी महीने निर्धारित होंगे नाम

अन्ना हज़ारे का दावा, मेरे पास राफेल से जुड़े दस्तावेज मौजूद, जल्द करूँगा खुलासा

चंद्रबाबू नायडू का आरोप, आंध्र में राष्ट्रपति शासन लागू करने की धमकी दे रहे पीएम मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -