शहनाज गिल का अंदाज देख फिदा हुए फैंस, इंटरनेट पर वायरल हो रहा है ये VIDEO
शहनाज गिल का अंदाज देख फिदा हुए फैंस, इंटरनेट पर वायरल हो रहा है ये VIDEO
Share:

मनोरंजन जगत की जानी मानी मशहूर अदाकारा शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों मुंबई से दूर पंजाब में हैं। वो फिलहाल अपने काम से फ्री होकर अमृतसर पहंची हैं। सोशल मीडिया पर शहनाज ने एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में शहनाज को एक बच्चे के साथ खाट पर बैठे देखा गया है। उन्हें मौज-मस्ती करते देखे जा सकता है। एक वीडियो में उन्हें खेतों में सुकून से पल गुजारते देखा गया है। शहनाज को खेतों में सब्जी काटने वाली मशीन का उपयोग करते देखा गया तथा खेतों में सबके बीच लहराते देखा गया है। 

शहनाज की इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट्स की बौछार कर दी है। एक शख्स ने लिखा, वाह, वही दूसरे शख्स ने लिखा, खेत में बैठके चाय पीनी है, इसी तरह कई लोगों ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रया दी है। शहनाज इन दिनों गांव के गलियारे में जमकर मस्ती कर रही है। इससे पहले भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था। हाल ही में शहनाज़ गिल ने अपने भाई शहबाज़ के साथ पंजाब में अपने गृहनगर में गुरुद्वारे का दौरा किया। 

वही बात यदि शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की करें तो वो थैंक यू फॉर कमिंग में शहनाज गिल भूमि पेडनेकर एवं अनिल कपूर के साथ दिखाई दी थीं। चिक-फ़्लिक का निर्देशन करण बुलानी द्वारा किया गया है तथा इसका संचालन रिया कपूर द्वारा किया गया है। वह किसी का भाई किसी की जान में सुपरस्टार सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा करते हुए भी नजर आई। 

सुशांत सिंह को याद कर फिर इमोशनल हुईं अंकिता लोखंडे, खोले कई राज

VIDEO! ईशा ने किया समर्थ से ब्रेकअप, बोली- 'अभिषेक मुझे जानता है तू नहीं...'

सस्पेंड हुआ उर्फी जावेद का इंस्टाग्राम अकाउंट, मिली वॉर्निंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -