BJP में शामिल हुई मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल
BJP में शामिल हुई मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल
Share:

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव की दिनांकों के ऐलान में अब कुछ ही घंटों का समय शेष है। चुनाव आयोग आज दोपहर 3 बजे इसका ऐलान करने जा रहा है। इसी के साथ देश में आचार संहिता लगने से पहले लोगों का सियासी दलों में सम्मिलित होना जारी है। इसी के बीच अब बॉलीवुड की लोकप्रिय गायक एवं भजन गायिका अनुराधा पौडवाल भारतीय जनता पार्टी (BJP) में सम्मिलित हो चुकी है।

अनुराधा पौडवाल मशहूर गायिका हैं। वह 90 के दशक में अपनी भक्ति गायकी को लेकर लोकप्रियता के चरम पर थीं उनकी आयु 69 वर्ष की है। उनकी शादी वर्ष  1969 में अरुण पौडवाल से हुई थी जो एसडी बर्मन के असिस्टेंट एवं म्यूजिक कंपोजर थे। उनके दो बच्चे बेटा आदित्य एवं एक बेटी कविता हैं। उनके बेटे की कुछ वर्ष पूर्व ही मौत हो गई थी। वर्ष 1991 में अनुराधा पौडवाल के पति की मौत हो गई थी।

वही इस बार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले NDA का मुकाबला करने के लिए विपक्षी पार्टियों ने 'INDIA' गठबंधन बनाया है। इस गठबंधन में दो दर्जन से अधिक विपक्षी पार्टियां हैं। जबकि, NDA में तकरीबन 40 पार्टियां हैं। NDA के पास इस वक़्त 350 से अधिक सांसद हैं। जबकि, इंडिया ब्लॉक के पास तकरीबन 150 सांसद हैं। हालांकि, कई प्रदेशों में इंडिया ब्लॉक को झटका भी लगा है, क्योंकि वहां की पार्टियों ने अकेले ही लड़ने का निर्णय लिया है। उदाहरण के लिए ममता बनर्जी की TMC इंडिया ब्लॉक का हिस्सा है, किन्तु पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर TMC अकेले चुनाव लड़ रही है।

देश में आज बजेगा लोकसभा चुनाव का बिगुल

लोकसभा चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी

बहराइच में दुखद हादसा, निर्माणाधीन रिसोर्ट की छत गिरने से 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -