महाराष्ट्र: CBI जांच को अनिल देशमुख ने बताया अवैध, कसाब को लेकर कही यह बात
महाराष्ट्र: CBI जांच को अनिल देशमुख ने बताया अवैध, कसाब को लेकर कही यह बात
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बीते शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में कहा कि, ''भ्रष्टाचार के कथित आरोप में उनके खिलाफ चल रही सीबीआई जांच गैर कानूनी है।'' केवल यही नहीं बल्कि उन्होंने यह भी कहा कि, ''यहां तक 26/11 आतंकवादी हमले के दोषी अजमल कसाब को भी कानून के शासन का लाभ मिला मिला था।''

जी दरअसल अनिल देशमुख की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अमित देसाई ने अदालत में कहा कि, ''सीबीआई जांच की शुरुआत अप्रैल में हाई कोर्ट के आदेश से शुरू हुई लेकिन केंद्रीय जांच एजेंसी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता को अभियोजित करने से पहले राज्य सरकार की मंजूरी नहीं ली, जबकि उस समय वह लोकसेवक थे।'' आगे अधिवक्ता अमित देसाई ने यह भी कहा कि, ''मंजूरी के बिना देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार और कदाचार की जांच 'गैरकानूनी' है।''

वहीं जस्टिस एसएस शिंदे और जस्टिस एनएम जामदार की पीठ के समक्ष जिरह करते हुए अधिवक्ता अमित देसाई ने कहा, ''आप भावनाओं को किनारे कर सकते हैं लेकिन हम प्रक्रिया और कानून के राज की अनदेखी नहीं कर सकते। यहां तक कसाब जैसे व्यक्ति को भी इस देश के कानून के राज का लाभ मिला। इस देश में प्रत्येक को कानूनी प्रक्रिया का लाभ मिलता है।''

इस खास महिला से प्रेरित होकर शिल्पा शेट्टी ने अपनाया रेट्रो लुक

कोर्ट में जावेद अख्तर ने लगाया कंगना रनौत पर इतना बड़ा इल्जाम

बंगाल में 'हाई कोर्ट' का आदेश भी 'बेअसर', भाजपा कार्यकर्ता फिर हुए लहूलुहान, 30 घरों में लूटपाट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -