नई दिल्ली : इन दिनों सभी पार्टियां पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय नज़र आ रही हैं। जहां तमिलनाडु में एआईएडीएमके समेत कई दल अपने - अपने प्रचार प्रसार में लगे रहे वहीं केरल में कांग्रेस और भाजपा ने वोटों के लिए चुनावी मैदान में संघर्ष किया।
पुडुचेरी में भी पार्टियां जमकर प्रचार प्रसार करती रहीं, अब जबकि लगभग सभी राज्यों में जिसमें पश्चिम बंगाल, असम भी शामिल हैं। मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर किस राज्य में किसकी सरकार बनेगी। यह बता रहे हैं पांच राज्यों के लिए किए गए एग्जिट पोल के परिणामों में।
असम- कुल सीटें- 126
बीजेपी+ | कांग्रेस | एआईयूडीएफ | |
इंडिया टुडे-एक्सिस एपीएम | 79-93 | 26-33 | 6-10 |
एबीपी-नील्सन का सर्वे | 81 | 33 | 10 |
टाइम्स नाऊ-सी वोटर | 57 | 41 | 18 |
पश्चिम बंगाल- कुल सीटें- 294
बीजेपी+ | कांग्रेस+ | टीएमसी | |
टाइम्स नाऊ-सी वोटर | 4 | 45 | 167 |
एबीपी-नील्सन का सर्वे | 01 | 126 | 163 |
इंडिया टुडे-एक्सिस | 01-05 | 38-51 | 233-253 |
केरल- कुल सीटें- 140
एलडीएफ | यूडीएफ | बीजेपी | |
इंडिया टुडे-एक्सिस एपीएम | 88-101 | 38-48 | 0-3 |
टाइम्स नाऊ-सी वोटर | 78 | 58 | 02 |
तमिलनाडु- 234
डीएमके | एआईएडीएमके | बीजेपी | |
इंडिया टुडे-एक्सिस | 124-140 | 89-101 | 0-3 |
न्यूज नेशन | 114-118 | 95-99 | 04 |
पुडुचेरी- कुल सीट- 30
कांग्रेस | एआईएडीएमके | एनआर कांग्रेस | |
टाइम्स नाऊ-सी वोटर | 14 | 5 | 9 |