पार्किंसंस से पीड़ित लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है एक्सरसाइज
पार्किंसंस से पीड़ित लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है एक्सरसाइज
Share:

लाइफ स्टाइल में बदलाव के कारण लोगों को बहुत सी बीमारिया घेर लेती हैं। मधुमेह, हार्ट डिसीज़ और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां बहुत आम हो गयी हैं. ऐसे में खुद को फिट रखने और इन बीमारियों से उबरने के लिए एक्सरसाइज का महत्व बहुत ब़ढ गया है। नियमित तौर पर व्यायाम करने से कई तरह की बीमारियों को दूर किया जा सकता है। एक्सरसाइज से बहुत सी बीमारियां अपने आप खत्म हो जाती हैं। हाल ही में वैज्ञानिकों ने व्यायाम के एक और फायदे के बारे में पता लगाया है।

ताजा रिसर्च में एक्सरसाइज पार्किंसंस से पीड़ित लोगों के लिए भी फायदेमंद पाया गया है। शोधकर्ताओं ने बताया कि व्यायाम करने से शारीरिक संतुलन बना रहता है। इससे उनके गिरने-पड़ऩे का खतरा बहुत कम रहता है। शोधकर्ताओं ने पिछले तीन दशकों में किए गए 106 शोध का विश्लेषण कर इसका पता लगाया है। पार्किंसंस का प्रारंभिक स्तर पर पता लगाना बहुत मुश्किल है। लिहाजा इसे खतरनाक बीमारी मानी जाती है। इसमें सेंट्रल नर्वस सिस्टम ठीक से काम नहीं करने के कारण ब्रेन में डोपामाइन का स्तर काफी कम हो जाता है।

यह बाद में पार्किंसंस का रूप ले लेता है। ये बिमारी ज्यादातर उम्रदराज लोगों में होती है लेकिन आजकल उम्र से पहले भी लोग इस बिमारी की चपेट में आ रहे हैं. अगर आपके आस पास या घर में कोई है जो इस बिमारी से जूझ रहा है तो उसे एक्सरसाइज करने की सलाह जरूर दीजियेगा।

सलाद से जुडे मिथकों का सच

ज़्यादा सॉफ्ट गद्दे पर सोना कर सकता है सेहत को ख़राब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -