शर्मनाक : BJP के पूर्व विधायक पर लगा छेड़छाड़ का आरोप
शर्मनाक : BJP के पूर्व विधायक पर लगा छेड़छाड़ का आरोप
Share:

रायपुर : छत्तीसगढ़ के डौंडीलोहारा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया। यह आरोप एक सरकारी अधिकारी के परिवार की महिला ने लगाया। इस मामले में इस पूर्व विधायक को पंद्रह दिन के लिए जेल भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला की शिकायत पर गडरदेही न्यायालय ने पूर्व एमएलए के विरूद्ध कार्रवाई की। जिसके अंतर्गत इस पूर्व विधायक महेंद्र सिंह टेकाम पर आईपीसी के सेक्शन 354 के अंतर्गत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। 

मिली जानकारी के अनुसार एक अधिकारी अपने परिवार के साथ शीतला माता मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान जब पूजन के बाद परिवार के पुरूष सदस्य बच्चों को छोड़ने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर रवाना हुए तो उस दौरान महिलाऐं मंदिर में ही ठहरी हुई थीं।

इस बीच पूर्व विधायक महेंद्र सिंह टेकाम नशे में धुत होकर मंदिर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं से उनका नाम पूछा और उनमें से एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -