बिहार में पुलिस तक सुरक्षित नहीं ! बीच सड़क पर दरोगा को कट्टा दिखाकर लूटा, बाइक भी ले गए बदमाश

बिहार में पुलिस तक सुरक्षित नहीं ! बीच सड़क पर दरोगा को कट्टा दिखाकर लूटा, बाइक भी ले गए बदमाश
Share:

पटना: बिहार में जंगलराज की वापसी हो चुकी है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के बीच अब राज्य में पुलिस भी सुरक्षित नहीं रह गई है। क्योंकि अपराधियों के हौसले अब इतने बुलंद हैं कि वह पुलिस के दारोगा को भी कनपटी पर पिस्टल सटाकर लूट ले रहे हैं। वह भी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) पर, जहां सैकड़ों गाड़ियां हमेशा गुजरती रहती है। बिहार में अपराधी इतने बेख़ौफ़ हैं कि वह पहले बीच   सड़क पर बिहार पुलिस के दारोगा से छिनैती करते हैं, फिर उनकी बाइक भी लूट कर ले जा रहे हैं। मामला भागलपुर जिले के खरीक थाना क्षेत्र का है। यहां एक दारोगा बाइक से कहीं जा रहे थे, इस दौरान 6 बदमाशों ने उन्हें रोककर लूट लिया। लूट के बाद बदमाश उनकी बाइक भी ले गए।

रिपोर्ट के अनुसार, नवगछिया थाने में पदस्थ दारोगा उमाशंकर सिंह किसी काम से बिहपुर थाना गए हुए थे। वहां से वह बाइक पर सवार होकर नवगछिया लौट रहे थे। इस दौरान लगभग रात 9।10 बजे पहले दो बाइक पर सवार 6 बदमाशों ने ओवरटेक कर दोरोगा को रोका और कनपटी में पिस्तौल सटा कर बाइक, बैग, पर्स, और मोबाइल लूट लिया। दारोगा के बैग में कई आवश्यक दस्तावेज थे। घटना गुरुवार की देर शाम खरीक NH 31 प्रखंड कार्यालय के पास की है। दारोगा से कितने रुपए लूटे गए हैं, इसका खुलासा नहीं हो सका है।

घटना की सूचना मिलते ही खरीक, नवगछिया, परवत्ता, झंडापुर, बिहपुर थाने की पुलिस और नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गये थे। SDPO दिलीप कुमार ने दारोगा उमाशंकर सिंह से घटना की जानकारी ली है। जबकि SDPO के ही नेतृत्व में अपराधियों के संभावित ठिकाने पर दबिश दी जा रही है। नवगछिया के पुलिस अधीक्षक (SP) सुशांत कुमार सरोज ने दारोगा के साथ हुई लूटपाट की पुष्टि की है।

बता दें कि, इससे पहले भी अपराधी, खरीक थाने के थाना प्रभारी सुबेदार पासवान को जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। तब अपराधियों ने उनके साथ बदसलूकी भी की थी। इसके बाद पुलिस ने अपराधियों को अरेस्ट कर लिया था। अब खरीक थाना क्षेत्र में ही दारोगा से लूटपाट का मामला सामने आया है। मामले में SP सरोज कुमार ने कहा है कि पुलिस कार्रवाई कर रही है, अपराधियों को बक्शा नहीं जायेगा। 

पाकिस्तान और 'कांग्रेस' की भाषा एक जैसी क्यों हैं?

'अमृतपाल सिंह जैसे कई आएंगे, पाकिस्तान करता है इस्तेमाल..', पूर्व खालिस्तानी नेता जसवंत ठेकेदार का दावा

स्वरा भास्कर की शादी में पहुंचे राहुल गांधी, लोग बोले- टुकड़े टुकड़े गैंग वाले आ गए...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -