योरपीय संघ ने उबर को माना टेक्सी परिवहन सेवा
योरपीय संघ ने उबर को माना टेक्सी परिवहन सेवा
Share:

लक्जमबर्ग। उबर के लिए, एक बुरी जानकारी सामने आई है कि, उसे योरपीय संघ के सर्वोच्च न्यायालय में अपनी सेवाओं को लेकर मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। दरअसल उसे न्यायालय में एप सर्विस के स्थान पर सामान्य परिवहन सेवा ही माना गया है। जानकारी सामने आई है कि लक्जमबर्ग के योरपीय न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा कि, उबर कैब द्वारा जो जानकारी प्रदान की गई है वह उसे गैर पेशेवर चालकों के साथ जोड़ती है।

ऐसे में इसे एक परिवहन सेवा का ही दर्जा मिलता है। इसे परिवहन क्षेत्र की सेवा ही माना जा सकता है क्योंकि यह ऐसे गैर पेशेवर चालकों से, शहरी यात्रा करने वालों को जोड़ती है, जो कि, उबर के माध्यम से रूपए कमाना चाहते हैं ऐसे में यह एक सामान्य परिवहन सेवा है।

उल्लेखनीय है कि, उबर कैब विश्वभर में अपनी सेवाऐं प्रदान करती है। कई देशों में इसकी सेवा दी जाती है। इसने अपनी सेवाओं के लिए एप तैयार कर रखी है जिसके माध्यम से उबर अपने वाहन संचालित करती है। आरोप लगते रहे हैं कि, उबर द्वारा हायर किए वाहन चालकों द्वारा कथित तौर पर, महिलाओं का यौन शोषण किया गया था। जिसके बाद, इसकी सेवाओं पर सवाल उठने लगे।

अच्छी फिल्मों का इंतज़ार है इस अभिनेत्री को

प्राइवेट कैब कंपनी उबर और रेप पीड़िता में समझौता

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -