शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए लगाए इन चीजों का भोग, पूरी होगी हर मनोकामना
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए लगाए इन चीजों का भोग, पूरी होगी हर मनोकामना
Share:

शनि देव को न्याय का देवता बोला जाता है। वे सभी के अच्छे एवं बुरे कर्मों का लेखाजोखा रखते हैं। इस दिन श्रद्धालु शनिदेव को खुश करने के लिए विधि- विधान से पूजा करते हैं। परम्परा है कि शनि देव यदि किसी से खुश हो जाएं तो उसकी सभी इच्छाएं पूरी करते हैं। रंक को राजा बना देते है। आइए जानते हैं शनिदेव को खुश करने के लिए किन चीजों का भोग लगाना चाहिए। शनिदेव की पूजा करते वक़्त इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए नहीं तो शनिदेव नाराज हो सकते हैं। शनिदेव को काली वस्तुएं पसंद होती हैं। इस दिन काले रंग के कपड़ा पहनना उत्तम होता है। शनिदेव की पूजा के समय तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। क्योंकि तांबे के बर्तन से देव सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। शनिदेव की आराधना में हमेशा लोहे के बर्तनों का उपयोग करना चाहिए।

शनिवार को शनि देव को खुश करने के लिए प्रसाद में इन चीजों का भोग लगाया जाता हैं।
*काले तिल
*उदड़ की दाल
*काले चने
*मीठी पूड़ी

काले दाल से बनी खिचड़ी:-
इन सभी चीजों में शनि भगवान को मीठी पूड़ी एवं काले उदड़ दाल की खिचड़ी का भोग सबसे अधिक पसंद है। ध्यान रहे कि उसमें चावल नहीं बल्कि दलिया मिलाकर ही खिचड़ी बनाएं। ऐसा करने से शनिदेव खुश होते हैं तथा आपकी सभी इच्छाओं को पूरा करते हैं। ज्योतिषों के मुताबिक, आप शनिवार के दिन प्रातः 10 बजे से लेकर शाम 6 से 7 बजे के बीच इन चीजों का भोग लगा सकते हैं। ऐसे करने से कुंडली में शनिदोष, साढे़साती, ढैया तथा महादशा का प्रभाव कम होता है।

जबरन धर्म परिवर्तन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करने से किया इंकार

हिन्दू युवक को जबरन धर्मान्तरित कर बना दिया अब्दुल रहीम, मौलवी सहित पाँच लोग गिरफ्तार

हिजाब प्रतिबंध को लेकर मुस्लिम संगठनों ने आज कर्नाटक बंद का आह्वान किया है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -