पहली बार इमोजी बना ऑक्सफोर्ड का 'वर्ड ऑफ द ईयर'
पहली बार इमोजी बना ऑक्सफोर्ड का 'वर्ड ऑफ द ईयर'
Share:

लंदन : ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने इस बार अपने वर्ड ऑफ द ईयर का टाइटल किसी वर्ड को नही बल्कि एक emoti-con को दिया है। हम हमेशा सुनते है ये तो खुशी के आँसू है और इसी खुशी के आँसू को दर्शाने के लिए बनाए गए इमो जी को इस साल ऑक्सफोर्ड ने वर्ड ऑफ द ईयर बताया है। यह पहली बार है जब किसी शब्द की जगह इमेज को दी गई है। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी का कहना है कि यह इमेज 2015 के मूड को अच्छे से डिफाइन करता है।

हांलाकि ब्रिटिश अखबार द गार्डियन का कहना है कि इमोजी कोई शब्द ही नही है, इसलिए इसे वर्ड ऑफ द ईयर नही बनाना चाहिए। डिक्शनरी ने मोबाइल फोन्स के लिए कीबोर्ड बनाने वाली स्विफ्टकी कंपनी के साथ पार्टनरशिप कर ईमोजीस के इस्तेमाल के आंकड़े जुटाए। भारत में इमोजी का प्रचलन वाट्स एप के जरिए अधिक बढ़ा और लोग शब्दों की बजाए इमेजेज का प्रयोग करने लगे। कहते है कि मैसेजेज में इमोशंस को बयां करने का यह अच्छा माध्यम है।

इमो जी का संक्षिप्त परिचय

इमोजी एक जापानी शब्द है। इसका इस्तेमाल ई-मैसेजेज में किया जाता है। 1990 से प्रचलित इस इमोजी को सबसे पहले जापान की डोकोमो आई-मोड मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी ने इमोजी को टेक्स्ट मैसेजेस के रुप में इस्तेमाल करने की फैसिलिटी दी थी। 1997 में जापान की डिक्शनरी में इसे शामिल किया गया।

ऑक्सफोर्ड और स्विफ्टकी के सर्वेक्षण के मुताबिक ईमोजी का ब्रिटेन में 20% और अमेरिका में 17% मैसेजिंग में इस्तेमाल होता  है। 2014 के अनुपात में 2015 में इसका तीन गुना ज्यादा इस्तेमाल हुआ।  इसी कारण इसे ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल करने का फैसला लिया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -