दुनिया की सबसे भारी महिला ने दो माह में घटाया 242 किलो वजन
दुनिया की सबसे भारी महिला ने दो माह में घटाया 242 किलो वजन
Share:

मुंबई : मिस्त्र से मुंबई में उपचार करवाने आई विश्व की सबसे भारी महिला के लिए यह अच्छी बात है कि केवल दो माह में ही उसका वजन 242 किलोग्राम कम हो गया है. दरअसल उसका वजन पहले 498 किलोग्राम था. 36 वर्षीय इमान 11 फरवरी को चार्टर्ड विमान से मुंबई लाई गई थीं। उनके लिए मुंबई के सैफी चिकित्सालय में विशेष प्रबंध किए गए थे। मुंबई के लोकप्रिय बेरिएट्रिक सर्जन मुज्जफल लकड़वाला और उनके दल ने इमाम का उपचार किया।

गौरतलब है कि इमान की लेप्रोस्कोपिक सिलेवी गेस्ट्रोकटाॅमी सर्जरी की गई थी। सर्जरी के पहले ही इमाम को डाइट के माध्यम से वजन कम करने का उपचार दिया गया था, जिसमें उसका वजन लगभग 120 किलोग्राम कम हो गया था। उन्हें फिजियोथैरेपी भी दी गई थी।

इमान  को लेकर यह जानकारी सामने आई है कि उने शरीर में एलईपीआर जीन में होमोजयगस मिसेंस वैरियंट है। वे सीनियर लोकन सिंड्रोम से पीड़ित हैं। मगर अब उन्हें धीरे धीरे उपचार दिया जा रहा है।

मोटे लोगों को मिलता है खास सम्मान, मोटे होने के लिए पीते है गाय का खून

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -