पुरानी डील पर Twitter खरीदने के लिए राजी हुए एलन मस्क, दिया प्रपोजल
पुरानी डील पर Twitter खरीदने के लिए राजी हुए एलन मस्क, दिया प्रपोजल
Share:

नई दिल्ली: Tesla कंपनी के CEO एलन मस्क ट्विटर डील को लेकर एक बार फिर सक्रीय हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में मंगलवार (4 सितंबर) को बताया है कि मस्क ने 54.20 डॉलर प्रति शेयर की मूल कीमत पर ट्विटर को खरीदने का प्रस्ताव रखा है। ट्विटर के इन्वेस्टर रिलेशन डिपार्टमेंट ने इसकी पुष्टि कर दी है। 

एलन मस्‍क ने अप्रैल 2022 में ट्विटर के साथ 54.20 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से करीब 44 बिलियन डॉलर में सौदा किया था। इस डील के बाद एलन मस्‍क और ट्विटर में विवाद शुरू हो गया था, जिसके बाद मस्क ने डील निरस्त कर दी थी। एलन मस्क और ट्विटर के विवाद पर इस महीने अदालत में सुनवाई होनी है। ट्विटर ने कोर्ट से मस्क को 54.20 डॉलर प्रति शेयर पर डील पूरी करने का निर्देश देने की मांग की है। वहीं, एलन मस्क ने ट्विटर को एक पत्र लिखते हुए यह प्रस्ताव दिया है। ट्विटर ने मंगलवार को पुष्टि करते हुए कहा है कि एलन मस्क ने एक पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि वह 44 अरब डॉलर में प्लेटफॉर्म खरीदने के लिए हुए समझौते को आगे बढ़ाने पर कार्य करना चाहते हैं। 

अप्रैल में Twtter के साथ डील करने के बाद Tesla के CEO ने ट्विटर पर धोखाधड़ी का इल्जाम लगाते हुए कहा था कि डील करते समय ट्विटर ने उन्हें व्यापार के संबंध में सही जानकारी नहीं दी थी। मस्क ने ट्विटर पर जानकारी छुपाने का इल्जाम लगाया था। एलन मस्क ने कहा था कि उन्होंने ट्विटर से बॉट अकाउंट्स (फेक अकाउंट्स) की जानकारी मांगी, जिसे देने से ट्विटर ने साफ़ इनकार कर दिया था। मस्क ने इसके बाद जुलाई में यह सौदा निरस्त कर दी थी। इस मामले को लेकर टेस्ला के CEO ने अदालत में अर्जी भी दी थी।

'सियासी दलों के मुफ्त उपहार देना अर्थव्यवस्था के लिए हानिकारक..', SC के बाद अब SBI ने चेताया

तीन साल बाद 100 रुपए लीटर से नीचे पहुंचा पॉम ऑयल, सोया और सरसों तेल भी हुआ सस्ता

त्योहारी सीजन में आम जनता को मिलेगी राहत, घट सकते हैं तेल के दाम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -