एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटेन पर सबसे लम्बे समय तक राज कर रचा इतिहास

ब्रिटेन : इतिहास के पन्नो में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का नाम इसलिए दर्ज़ हो गया की उन्होंने ब्रिटेन की महारानी बनकर सबसे समय तक राज किया। इस मौके पर उन्हें बधाइयां और तोपों के साथ सलामी दी गई। उन्होंने 63 वर्षों से ज्यादा समय तक राज करने वाली महारानी विक्टोरिया को भी पीछे छोड़ दिया है। अपनी परदादी क्वीन विक्टोरिया का रिकॉर्ड तोड़ने पर वेबर्ली स्टेशन पर एकत्रित हुए लोगों का उन्होंने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर अभिनंदन किया।

89 वर्षीय महारानी देश की सबसे उम्रदराज शासक भी हैं और उन्होंने हाल की सभी मशहूर हस्तियों से मुलाकात की है जिनमें भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से लेकर जापान के शासक हिरोहितो शामिल हैं। स्थानीय समय के मुताबिक शाम करीब 5:30 मिनट पर औपचारिक रूप से देश पर सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाली राजाध्यक्ष हो जाएंगी। उनका शासन 63 वर्ष और 7 महीने का हो गया है।

यह समय 23 हजार 226 दिन, 16 घंटे और करीब 30 मिनट का है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने 89 वर्षीय महारानी एलिजाबेथ को बधाई देते हुए उन्हें स्थिरता की चटटान बताया और कहा कि देश के प्रति उनका शासन वास्तव में विनम्र युग रहा है जब काफी कुछ बदला है। हाउस ऑफ कामंस में उन्होंने कहा, महारानी एलिजाबेथ का शासन युद्ध के बाद की तीन पीढि़यों तक चलने वाला सुनहरा धागा है और पूर्ण लोकतंत्र के तौर पर हमारे इतिहास के दो तिहाई से ज्यादा समय तक उन्होंने शासन किया जब हर किसी को मतदान का अधिकार दिया गया। उस ऑफ कामंस में उनको विशेष बधाई देने के लिए सामान्य कामकाज रोक दिया गया।

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -