विनोद खन्ना की संसदीय सीट पर उपचुनाव आज
विनोद खन्ना की संसदीय सीट पर उपचुनाव आज
Share:

गुरदासपुर। आज पंजाब के गुरदासपुर में लोकसभा का उपचुनाव हो रहा है। चुनाव के अंतर्गत आज मतदान हो रहा है। गौरतलब है कि पाकिस्तान सीमा से सटे इस क्षेत्र के सांसद लोकप्रिय अभिनेता और भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद खन्ना थे। मगर उनके निधन के बाद, अप्रैल 2017 से ही यह सीट खाली हो गई थी। उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपनी - अपनी जोर आजमाइश कर ली है।

उक्त वोटिंग शाम करीब 5 बजे तक चलाई जाएगी। कांग्रेस ने यहां से प्रत्याशी के तौर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ को मैदान में उतारा है, तो दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी द्वारा कारोबारी स्वर्ण वसलारिया प्रत्याशी हैं। आम आदमी पार्टी ने सेवानिवृत्त मेजर जनरल सुरेश खजूरिया को प्रत्याशी बनाया है मगर माना जा रहा है कि इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच ही मुख्य मुकाबला होना है।

गुरदासपुर में लगभग 15 लाख वोटर हैं जिनमें से 7 लाख महिलाएं हैं. इस चुनाव में कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव को देखते हुए करीब पैरामिलिट्री फोर्स की 30 कंपनियां तैनात की गई हैं और 7000 पंजाब पुलिस के जवान भी तैनात हैं। इस सीट पर आज होने वाले मतदान शाम करीब 5 बजे तक चलेगा।

स्टैंड अप इंडिया पर सीताराम येचुरी ने किया इस तरह का वार

RSS में महिलाओं को शार्टस में देखने पर राहुल ने ये कहा

राहुल ने गुजरात में फूंका भाजपा विरोधी चुनावी शंख

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -