बिहार में चुनावी तारीख का ऐलान, आज से आदर्श आचरण संहिता लागू
बिहार में चुनावी तारीख का ऐलान, आज से आदर्श आचरण संहिता लागू
Share:

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर आज भारत निर्वाचन आयोग ने अपनी घोषणा की। इस दौरान कहा गया कि चुनाव की तारीखों का ऐलान त्यौहारों को ध्यान में रखकर किया गया है। राज्य में चुनाव 5 चरणों में होगा। पहले चरण के लिए चुनाव की तारीख 12 सितंबर को तय की गई है। इस दौरान नामांकन 16 सितंबर से भरे जाऐंगे, जिसकी अवधि 24 सितबर होगी। नाम वापसी के लिए 26 सितंबर तय किया गया है।  बिहार में 243 सीटों पर चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने कहा कि राज्य में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से करवाए जाऐंगे। चुनाव के लिए हेलिकाॅप्टर्स यूनिट और मोटर बोट्स का सहारा लिया जाएगा।

सुरक्षा पर खास ध्यान रहेगा। इस चुनाव में अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए पुलिस को विशेष मोटरबाईक उपयोग करने दी जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग बिहार मे चुनाव को लेकर तैयारियों में लगा है। राज्य में आज से ही आदर्श आचरण संहिता लागू कर दी गई है। शांति के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य में निष्पक्ष चुनाव करवाने पर चुनाव आयोग का ध्यान रहेगा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे। चुनाव के दौरान धन पर विशेष नज़र रखी जाएगी। चुनाव आयोग शांति के लिए आवश्यक कदम उठाएगा। राज्य में 243 सीटों पर निर्वाचन होगा।

चुनाव ईवीएम की मदद से होंगे। चुनाव आयुक्त ने इस मसले पर कहा कि राज्य में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से करवाए जाऐंगे। चुनाव के लिए सुरक्षा के लिहाज से हेलिकाॅप्टर्स यूनिट, मोटर बोट्स का सहारा लिया जाएगा। सुरक्षा के लिए अर्धसैनिकबलों द्वारा निगरानी रखी जाएगी। उल्लेखनीय है कि राज्य में 6.68 करोड़ मतदाता हैं। जो कि अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। चुनाव आयोग द्वारा कहा गया कि राज्य में 47 संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं। सीटें नक्सल प्रभावित हैं।

संवेदनशील क्षेत्रों में विश्वास बहाली की जाएगी। चुनाव आयोग ने ओपिनियन पोल पर प्रतिबंध लगा रखा है। आदर्श आचरण संहिता के तहत लाईसेंसी हथियार जमा करवाए जाऐंगे। राज्य में मतदान को अधिक से अधिक बढ़ाने और लोगों में जागृति लाने को लेकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन होगा। दूसरे चरण का मतदान 16 अक्टूबर को होगा। तीसरे चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा। 4 थे चरण का मतदान 1 नवंबर को होगा। पांचवे चरण का मतदान पांचवे चरण का मतदान 5 नवंबर को होगा। मतगणना 8 नवंबर को होगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -