बुजुर्ग कैदियों को मिलेगी राहत
बुजुर्ग कैदियों को मिलेगी राहत
Share:

लखनऊ : काफी लंबे समय से जेल में बंद बुजुर्ग कैदियों को राहत मिलने की उम्मीद नजर आ रही है. अगर सब कुछ सही रहा तो 90 वर्ष की आयु के लगभग के  कैदियों को  रिहा किया जा सकता है. कई अपराधों में सजा काट रहे बुजुर्ग कैदियों के लिए एक उम्मीद की किरण आती हुई नजर आ रही है.

सूत्रों की माने जल्द ही 90 वर्ष के आसपास के कई कैदियों को रिहा  किया जा सकता है. पिछले दिनों up जेल सुपरिटेंडेंट एसोसिएशन की एक बैठक के दौरान कारागार मंत्री उत्तर प्रदेश रामूवालिया द्वारा  घोषणा की गई थी, की पैरोल के नियमों में  कुछ   ढील दी जा सकती है. जिसका लाभ 90 वर्ष की आयु के लगभग वाले कैदियों को मिल सकता है. इसके लिए मेडिकल बोर्ड द्वारा परीक्षण करना अनिवार्य होगा. कारागार मंत्री के मुताबिक अपने ड्यूटी को निभाते हुए जो अधिकारी कर्मचारी शहीद हुए हैं उनकी याद में एक मेमोरियल बनाए जाने की भी घोषणा की गई थी, ताकि आने वाले कर्मचारी और अधिकारी उनकी शहादत से कुछ सीख सके, प्रेरणा ले सकें.

उन्होंने यह भी कहा था कि कारागार विभाग को लेकर चली आ रही मांग की पुलिस की तरह पुलिस भर्ती बोर्ड के द्वारा बंदी रक्षकों की भर्ती कराई जाए इस पर विचार किया  जाएगा सूत्रों की माने तो इन सभी की रूपरेखा तैयार की जा रही है जिसके जल्दी ही धरातल पर उतरने की उम्मीद है.                                                                                                      

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -