'एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर नहीं दिया तो बुजुर्ग की हो गई मौत', DGCA ने एयर इंडिया पर लगाया लाखों का जुर्माना
'एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर नहीं दिया तो बुजुर्ग की हो गई मौत', DGCA ने एयर इंडिया पर लगाया लाखों का जुर्माना
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली में नागर विमानन महानिदेशालय यानि DGCA ने एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। इस एयरलाइन पर यह जुर्माना मुबंई हवाईअड्डे पर 80 वर्षीय एक वृद्ध यात्री को व्हीलचेयर न देने पर लगा है। इस के चलते विमान से टर्मिनल तक वृद्ध यात्री को पैदल चलकर जाना पड़ा था। इस के चलते वह नीचे गिर गए थे, तत्पश्चात, वृद्ध यात्री की मौत हो गई थी। वहीं एयर लाइन का कहना है कि उस वक़्त व्हीलचेयर की भारी मांग होने के कारण उन्हें इंतजार करने के लिए बोला गया था।

यह घटना 12 फरवरी की है। इस दिन एक वृद्ध महिला यात्री अपने पति के साथ न्यूयॉर्क से मुबंई आ रही थी। इस के चलते मुबंई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आते वक़्त वृद्ध यात्री ने हवाईअड्डे पर व्हीलचेयर मांगी लेकिन उन्हें वहां से कोई व्हीलचेयर नहीं दी गई थी। इस कारण वृद्ध को हवाईअड्डे पर 1 किलोमीटर तक पैदल चला पड़ा तथा चलते-चलते वह अचानक नीचे गिर गए थे। वृद्ध यात्री को गिरता देख वहां हवाईअड्डे पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी। फिर उन्हें चिकित्सालय ले जाया गया। चिकित्सालय ले जाने पर वृद्ध यात्री की मौत हो गई थी। यह मामला DGCA के पास पहुंच गया। DGCA ने मामले में एक्शन लेते हुए एयर इंडिया एयरलाइन पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। DGCA के एक अफसर के अनुसार, एयर इंडिया एयरलाइन को इस पूरे मामले में गलती करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध हुई कोई कार्रवाई की भी कोई जानकारी नहीं दी गई। फिर यह जुर्माना लगाया गया है। 

बता दें कि इससे पहले भी DGCA ने एयर इंडिया को नागरिक उड्डयन नियमों का पालन सही से ना करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। DGCA ने मामले में कठोर कदम उठाते हुए कहा है कि एयर इंडिया वृद्ध यात्री को व्हीलचेयर उपलब्ध कराने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उठाए जाने वाले सख्त कदमों के बारे में भी जानकारी देने में नाकाम रही है। इसके अतिरिक्त बताया गया है कि जिन यात्रियों को फ्लाइट में चढ़ने या उतरने में व्हीलचेयर की आवश्यकता होती है। उनके लिए पर्याप्त संख्या में व्हीलचेयर का इंतजाम किया जाना चाहिए। वहीं 30 लाख रुपये का जुर्माना लगने के पश्चात् एयर इंडिया ने अपनी सफाई पेश की है। एयर इंडिया के अनुसार, उस वक़्त व्हीलटेयर की भारी मांग के कारण वृद्ध यात्री और उनकी पत्नी को प्रतीक्षा करने के लिए कहा गया था मगर दोनों ने प्रतीक्षा नहीं की तथा दोनों पैदल ही जाने लगे। फिर वृद्ध के नीचे गिरने पर एयरपोर्ट की मेडिकल टीम तुरंत उनके पास पहुंच गई थी। इसके साथ ही उनकी देखभाल भी की। उन्हें तुरंत नजदीकी चिकित्सालय भी ले जाया गया, जहां डॉक्टर नें बुजुर्ग को दुर्भाग्यवश मृत घोषित कर दिया। इस जवाब में एयर इंडिया ने मृतक वृद्ध के परिवार से संपर्क करके हर संभव मदद की बात भी की है।

'गलत संगत में मत रहिए बर्बाद कर देगा', RJD ने अनोखे अंदाज में दी CM नीतीश को जन्मदिन की बधाई

सिद्धू मूसेवाला की तरह पंजाब के पूर्व CM चन्नी को मिली जान से मारने की धमकी, 2 करोड़ की मांगी फिरौती

'जब तक हिमंत बिस्वा सरमा जिंदा है, बाल विवाह नहीं होने देगा': असम CM

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -