एक परिवार को फोन का बिल बहुत अधिक मिला
एक परिवार को फोन का बिल बहुत अधिक मिला
Share:

एक परिवार को फोन का बिल बहुत अधिक मिला... तो परिवार के मुखिया ने इस पर चर्चा के लिए घर के सब लोगों को बुलाया। 
पिता- यह तो हद हो गई। इतना ज्यादा बिल! मैं तो घर का फोन यूज ही नहीं करता... सारी बातें ऑफिस के फोन से करता हूं।

मां- मैं भी ज्यादातर ऑफिस का ही फोन यूज करती हूं। सहेलियों के साथ इतनी सारी बातें घर के फोन से करूंगी तो कैसे चलेगा।                                                                              

बेटा- मां आपको तो पता ही है कि मैं सुबह सात बजे घर से ऑफिस के लिए निकल जाता हूं। जो बात करनी होती है, ऑफिस के फोन से करता हूं। 

बेटी- मेरी कंपनी ने मेरी डेस्क पर भी फोन दिया हुआ है...। मैं तो सारी कॉल्स उसी से करती हूं। फिर ये घर के फोन का बिल इतना आया कैसे? 
घर की नौकरानी चुपचाप खड़ी सुन रही थी। सबकी प्रश्न भरी निगाहें नौकरानी की ओर उठीं... 

नौकरानी बोली- “तो और क्या... आप सब भी तो अपने काम करने की जगह का फोन इस्तेमाल करते हैं... मैंने किया तो क्या गलत किया?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -