'जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी...', कांग्रेस सांसद के ठिकानों पर IT रेड के दौरान मिले करोड़ों रुपयों को लेकर PM मोदी ने किया ट्वीट
'जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी...', कांग्रेस सांसद के ठिकानों पर IT रेड के दौरान मिले करोड़ों रुपयों को लेकर PM मोदी ने किया ट्वीट
Share:

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने जनता को एक और गारंटी दी है। उन्होंने झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर की रेड और बरामद कई 100 करोड़ रुपए की नकदी से जुड़ी एक न्यूज रिपोर्ट को ट्वीट करते हुए लिखा, 'देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के 'भाषणों' को सुनें। जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है'।

धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड निरंतर तीसरे दिन जारी रही। ओडिशा और झारखंड में कांग्रेस नेता के ठिकानों पर पड़े इस छापे में अब तक 100 करोड़ से अधिक नकदी बरामद हो चुकी है। इतने बड़े आंकड़े में नकदी मिलने की वजह से आयकर विभाग की टीम को मशीन से नोटों की गिनती करनी पड़ रही है। आईटी रेड बौद्ध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड से जुडे़ ठिकानों पर पड़ी है। बौद्ध डिस्टिलरी राज्यसभा सांसद धीरज साहू के परिवार की कंपनी है। उनका परिवार शराब व्यवसाय से जुड़ा है। उनकी ओडिशा में कई शराब बनाने वाली फैक्ट्रियां हैं। संयुक्त पारिवारिक सहयोग से यह कारोबार चलाता है। मीडिया रिपोर्ट्स में 200 करोड़ नकदी प्राप्त होने का भी दावा किया जा रहा है। आयकर ने ओडिशा के बोलनगीर तथा संबलपुर में, जबकि झारखंड में धीरज साहू के पैतृक आवास पर रेड डाली है।

झारखंड में रांची एवं लोहरदगा स्थित प्रतिष्ठानों में भी छापेमारी की जा रही है। नकदी प्राप्त होने की तस्वीरें भी सामने आई हैं, इसमें देखा जा सकता है कि अलमीरा में बड़े आंकड़े में 500 और 200 रुपए के नोटों की गड्डियां रखी हैं। बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के यहां छापेमारी के चलते 200 करोड़ कैश की बरामदगी। कांग्रेस पार्टी का भ्रष्टाचार सब जानते हैं। लोगों को इस पर अपना गुस्सा भी जताना चाहिए।

'मर्द की मौत पर मातम नहीं मनाया जाता है...', सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर बोले पूर्व सांसद

'मैं न्यायाधीश नहीं हूं मैं सभापति हूं', आखिर क्यों लोकसभा में ऐसा बोले स्पीकर ओम बिरला?

संसद सदस्यता जाने के बाद महुआ मोइत्रा की आई पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -