'मर्द की मौत पर मातम नहीं मनाया जाता है...', सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर बोले पूर्व सांसद
'मर्द की मौत पर मातम नहीं मनाया जाता है...', सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर बोले पूर्व सांसद
Share:

पटना: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के क़त्ल को लेकर पूर्व सांसद आनंद मोहन का बयान आया है। उन्होंने कहा है, गोगामेड़ी की जिस प्रकार से हत्या की गई है, मैं उसकी निंदा करता हूं। मैं जानता हूं कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी एक शेर दिल इंसान थे। वो मर्द थे। मर्द की मौत पर मातम नहीं मनाए जाते हैं। आगे आनंद मोहन ने कहा कि ये कायरतापूर्ण हरकत है। धोखे से एक शेर को शहीद किया गया। सुखदेव सिंह कोई भू-माफिया, कोई बिल्डर नहीं थे। अपराध से उनकी संलिप्ता नहीं थी। वो शुद्ध तौर पर राजपूतों के बड़े और कद्दावर नेता थे। कायरों ने धोखे से उनकी हत्या की। 

आनंद मोहन ने कहा कि ये भी सामने आ रहा है कि खुफिया एजेंसियां, चाहे केंद्र या राज्य की हों, उनको ये जानकारी थी। इस मामले में बहुत दूर की बातें हैं। एक पार्टी की सरकार का जाना और दूसरी का आना।।। हत्या के लिए ये जो टाइम चुना गया वो बताता है कि ये शातिर दिमाग की उपज है। इस हत्याकांड की केवल निंदा नहीं की जा सकती है। इस पर मातम नहीं मनाया जा सकता है। हम सभी की मांग है कि मौत के बदले मौत। जैसे भी हो ये सरकार का दायित्व है। हम देखना चाहते हैं कि सरकार क्या कर रही है। क्षत्रिय एक बलिदानी कौम है। हम दूसरों के लिए ज्यादा जीते तथा मरते हैं, अपने लिए कम। 

उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी 40 पार के अवश्य रहे होंगे। हमारे पुरखों ने हमारी नैतिक उम्र सीमा 18 साल तय की है। तत्पश्चात, जो भी हम जीते हैं वो सब बोनस की जिंदगी है। इसकी परवाह नहीं है। मौत एक दिन सब की होनी है। वो समाज के लिए मरे हैं। समाज इस बात को भूलेगा नहीं। आनंद मोहन ने कहा, राज्य सरकार, केंद्र सरकार एवं राजस्थान पुलिस समय रहते इस पर सख्त से सख्त करवाई करे। मौत के अतिरिक्त कोई डिमांड नहीं है। हम कुछ करोड़ मुआवजे की बात या CBI जांच की मांग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरा समाज गोगामेड़ी के हत्यारों की मौत की प्रतीक्षा कर रहा है। हत्यारों ने गलत नंबर डायल कर दिया है। हम जिंदा कौम हैं। इस क़त्ल ने हमको ये बताने का अवसर दिया है कि हम जिंदा दिल जमात हैं। अपनी चट्टानी एकता को बताने का अवसर दिया है।  

इतने समय के लिए केंद्र सरकार ने लगाया प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध

विवादों में घिरी एनिमल फिल्म, संसद में बोली मह‍िला MP- ;आखिर इतना वायलेंस और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ क्यों?'

विधायक बनने वाले सबसे गरीब उम्मीदवार ने CM शिवराज के सामने जताई मंत्री बनने की इच्छा, बोले- 'मैं पढ़ा लिखा हूं और...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -