स्वस्थ रहने के लिए सर्दियों के मौसम में रोज करे अखरोट का सेवन
स्वस्थ रहने के लिए सर्दियों के मौसम में रोज करे अखरोट का सेवन
Share:

सर्दियों के मौसम  में  ऐसे  आहारों की  ज़रूरत  होती  है जो  हमारे  शरीर  को  अंदर  से  गर्म बनाकर  रखे और  साथ  ही  हमारे  शरीर  को  ऊर्जा भी  प्रदान  करे, इसके  लिए   अखरोट सबसे बढ़िया स्त्रोत होता  है, अखरोट  की  तासीर  गर्म  होने  के  कारण  सर्दियों  के  मौसम  में  इसका  सेवन  करने  से  हमारे  शरीर  को  बहुत  सारे  लाभ मिल  सकते  है. अखरोट  में  भरपूर  मात्रा  में  मिनरल्स, एंटीआक्सीडैंट्स और विटामिन मौजूद  होते  है  जो   कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते है. 

 
1- अगर  आप  ठण्ड  के  मौसम  में  नियमित  रूप  से  एक  अखरोट  का  सेवन  करते  है तो  इससे  आपकी  बॉडी  में  एनर्जी आती  है  और  साथ  ही  बॉडी  में  कॉलेस्ट्रॉल का  लेवल भी  हमेशा  कंट्रोल में  रहता  है, अखरोट  में  भरपूर  मात्रा  में  एंटी-ऑक्सीडेंट्स और ओमेगा थ्री फैटी एसिड  मौजूद  होते  है  जो  आपके  दिल को स्वस्थ रखने  में  मदद करते  है,.

2- रोज  एक  गिलास  गर्म  दूध  के  साथ  अखरोट  का  सेवन  करने  से  घुटनों, जोड़ों और कमर दर्द में आराम  मिलता  है, अगर  आप  अपने  बच्चो  को  अखरोट  का  सेवन  दूध  के  साथ  करवाते  है  तो  इससे  बच्चो  का   दिमाग तेज होता है.

3- वजन  को  कम  करने  के  लिए  अखरोट  का  सेवन  बहुत  फायदेमंद  होता  है, अखरोट  को  सेब, दालचीनी के साथ  फ्रूट सैलेड बना कर खाने  से  वजन आसानी  से  कम होता है.

4- अगर  आपको  नींद  ना  आने  की  समस्या  है  तो  इसके  लिए  अखरोट  का  सेवन  आपके  लिए  फायदेमंद  हो  सकता  है, अखरोट  में  भरपूर  मात्रा  में  मेलाटोनिन हॉरमोन मौजूद  होता  है  जो  आपको  एक  अच्छी  नींद  प्रदान  करता  है, इसके  लिए  रोज  रात  को  सोने  से  पहले  एक  गिलास  गर्म  दूध में  अखरोट  और  शहद  को  मिलाकर  पिए,

 

बहुत ज़्यादा टाइट कपडे पहनने से हो सकता है सेहत को नुकसान

दिल को स्वस्थ रखती है भीगी हुई मूंगफली

स्वस्थ रहना है तो ठण्ड के मौसम में ज़रूर करे इन फलो का सेवन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -