जापान में तेज भूकंप, रिक्टर स्केल पर 6.3 आंकी गई तीव्रता
जापान में तेज भूकंप, रिक्टर स्केल पर 6.3 आंकी गई तीव्रता
Share:

टोक्यो:  कोरोना महामारी के बीच भूकंप का दौर भी जारी है। आये दिन भूकंप से धरती थरथरा रही है। इसी क्रम में रविवार को जापान में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 रिकॉर्ड की गयी है। दरअसल, जापान के अम्मी द्वीपसमूह में शनिवार-रविवार की रात 6.3 तीव्रता का भूकंप झटका आया।

मौसम विभाग एजेंसियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र 160 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। ऐसे में सुनामी की आशंका बढ़ जाती है। हालंकि, एजेंसी ने अब तक सुनामी को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी है। बता दें कि भूकंप के झटके आने से इलाके में दहशत फैल गयी। लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन झटकों से किसी के घायल होने या किसी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी अब तक नहीं मिली है। अधिकारियों को भूकंप को लेकर सतर्क कर दिया गया है। सम्बंधित अधिकारी हालातों की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि हल ही में कुछ दिन पहले जापान की राजधानी टोक्यो में भी भूकंप के झटके आए थे। बताया गया कि भूकंप का केंद्र टोक्यो से 85 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व इलाके में स्थित था। उस वक़्त इसे रिक्टर पैमाने पर 5.6 की तीव्रता में रिकॉर्ड किया गया था।

14 जून को मनाया जाता है 'विश्व रक्तदान दिवस', इस साल रहेगी ये थीम

वर्ल्ड एथलेटिक्स ने कोरोना के चलते जारी किए नए नियम

काठमांडू में नए नक़्शे के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, नेपाल में बिल पर वोटिंग आज

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -