AAP विधायक के समर्थन में वकीलों ने की हड़ताल
AAP विधायक के समर्थन में वकीलों ने की हड़ताल
Share:

नई दिल्ली : धार्मिक ग्रंथ के बेअदबी के मामले में पंजा पुलिस द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार किए गए आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव के समर्थको ने गिरफ्तारी का विरोध शुरु कर दिया। द्वारका के कोर्ट बार एसोसिएशन के सभी वकीलों ने जिले की सभी अदालतों में 26 जुलाई को हड़ताल की घोषणा की है।

इसके साथ ही पंजाब व हरियाणा हाइकोर्ट की बार काउंसिल ने भी पंजाब के वकीलों से मंगलवार को कोर्ट आने से मना किया है। द्वारका कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बी एस जाखड़ ने दिल्ली पुलिस को इस संबंध में एक चिठ्ठी लिखी है। जिसमें कहा गया है कि महरौली से आप के विधायक नरेश यादव बार एसोसिएशन के मेंबर है।

पंजाब पुलिस ने उन्हें फर्जी मामले में गिरफ्तार किया है। पत्र में कहा गया है कि गिरफ्तारी से पहले तीन बार पूछताछ करने के बाद भी पंजाब पुलिस ने गिरफ्तारी के समय दहशत का माहौल बनाया है। आप ने यादव को पंजाब में सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। द्वारका कोर्ट बार का आरोप है कि पंजाब पुलिस पंजाब सरकार के दबाव में काम कर रही है।

यादव पर मलेर कोटला में 24 जून को धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी और हिंसा भड़काने का आरोप है। हांला कि यादव इसे उनके खिलाफ की गई साजिश करार दे रहे है। उन्होने कहा कि जब वो पूछताछ के लिए तैयार थे, तो उन्हें गिरफ्तार क्यों किया गया। इस मामले में पंजाब पुलिस ने विजय नाम के एक शख्स को पहले ही गिरफ्तार किया है, जिसने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था कि हिंसा भड़काने के लिए यादव ने उसे 1 करोड़ रुपए का ऑफर दिया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -