भारत की दुर्गा ठाकुर बनीं अंतरराष्ट्रीय अंपायर
भारत की दुर्गा ठाकुर बनीं अंतरराष्ट्रीय अंपायर
Share:

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड में हुए हाकेज बे कप में दमदार प्रदर्शन करने वाली भारत की दुर्गा ठाकुर को इसका तोहफा मिला है. उन्हें अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) द्वारा अंतरराष्ट्रीय आउटडोर अंपायर बनाया गया है. 

नई दिल्ली के मार्डन स्कूल में फिजिकल एजुकेशन की शिक्षिका दुर्गा ठाकुर ने अंपायर के तौर पर अपना करियर की शुरुआत 2013 में भोपाल में तीसरी हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के फाइनल्स से की थी. 

दुर्गा ने 2011 में NSNIS से ग्रेजुएशन की और उन्हें 2015 में उन्हें अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट मिला जो नीदरलैंड के ब्रेडा में डबल सिक्स-नेशन कप था. दुर्गा ने 3 खेल स्पर्धाओं हैंडबाल, बास्केटबाल और हॉकी में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में अपने राज्य हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था. वह पिछले राष्ट्रीय खेलों के फाइनल्स के अंपायरों में शामिल थीं.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -