शराब के नशे में लड़की ने मचाया हंगामा...
शराब के नशे में लड़की ने मचाया हंगामा...
Share:

गुनाह होते देख भले ही लोग आवाज न उठाए, लेकिन जब एक नशे में धूत लड़की एक अंजान घर में घुस गयी तो लोगो की मर्दानगी बहुत जल्दी जाग गयी. और उसे पकड़कर थाने में ले गए. 

यह न्यूज़ पंजाब के होशियपुर की है जहां नशे में धुत एक युवती के कारण शास्त्री नगर में हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। लड़खड़ाती लड़की को आंगन में देखकर लोग दंग रह गए और जब उन्होंने उसके बारे में जानने की कोशिश की तो उसने लोगों से मारपीट करना शुरू कर दिया। यह घटना पंजाब के होशियारपुर के शास्त्री नगर की है। जहां नशे में धुत एक लड़की अचानक एक घर में घुस गई और परिवार वालों से मारपीट शुरू करने लगी। परिवार वालों के रोकने पर उसने घर में पड़े सामान उठा कर परिवार वालों को मारना शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे की कोशिशो के बाद आस-पड़ोस की मदद से परिवार वालों ने उस लड़की को रस्सी से बांध कर काबू किया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने जैसे ही लड़की की रस्सियां खोलीं तो वह पुलिस से ही भिड़ गई। पुलिस मुश्किल से लड़की को काबू करके थाने ले गई। वह थाने में यहां से वहां भागती रही। एसएचओ थाना सदर राजेश कुमार ने बताया कि उस युवती ने तीन बार अपनी अलग-अलग पहचान बताई है। उसने अपना नाम सुमन, फिर वंशिका फिर सुखविंदर पुत्री सुरिंदर बताया। कभी वह खुद को नवांशहर, कभी गुरदासपुर और कभी एक यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट बता रही है। इसके बाद पुलिस ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां भी उसने खूब हंगामा किया। यहां तक कि उसने वार्ड से भागने की कोशिश की और जब कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उनके साथ भी उसने मारपीट की। वह खुद को सरकारी साइंस टीचर बता रही थी।

लोगों से धक्का-मुक्की करते हुए वह लड़की जख्मी हो चुकी थी, और जब थाने में भी काबू नहीं हुई तो पुलिस उसे हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले आई। इस दौरान पहले उस लड़की ने अपना नाम सुनीता बताया पर बाद में अपना नाम सुमन बताने लगी। कुछ समय बाद जब पुलिस ने फिर पूछा तो उसने अपना नाम मुस्कान बताया। इलाज के दौरान वह हॉस्पिटल के स्टाफ से भी बहस करने लग गई।

कुछ देर बाद उसने कहा कि उसका नाम मनिंदर कौर है और वह सरकारी टीचर है। बाद में कहने लगी की वह तो नवांशहर में किराए पर रहती है और उसका घर चंडीगढ़ में है और उसके पिता पाल जरनल स्टोर के मालिक हैं। इस बात में कितनी सच्चाई है, इसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। देर शाम अस्पताल में पहुंचे पीड़िता के भाई से संपर्क किया तो उसने कहा कि लड़की जन्म से ही मेंटली डिस्टर्ब है। चर्चाओं का बाजार गर्म रहा कि आखिर यह लड़की इस हालत में शास्त्री नगर कैसे पहुंची।

जितना प्यार से बोलोगे उतनी सस्ती मिलेगी कॉफी.....

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -