पूरी हुई द्रोपदी की अंतिम इच्छा, देखकर झलक उठे सबके आंसू
पूरी हुई द्रोपदी की अंतिम इच्छा, देखकर झलक उठे सबके आंसू
Share:

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत से एक अनोखी घटना सामने आ रही है यहाँ वृद्ध महिला ने पति के पैरों में बैठे-बैठ प्राण त्याग दिए। वृद्ध व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई थी। पति के गंभीर बीमार होने के पश्चात् पत्नी बहुत अधिक परेशान हो गई थी। वहीं, पत्नी की मौत के लगभग एक घंटे पश्चात् पति ने भी अपने प्राण त्याग दिए। इस घटना से परिवार और आस-पास के लोग बेहद शोक में हैं। लोगों का कहना है कि वृद्ध दंपति के बीच बहुत प्यार था। 

मिल रही खबर के अनुसार, सोनीपत के लाजपत नगर में 80 वर्षीय वृद्ध मनोहर और उनकी पत्नी 78 वर्षीय द्रोपदी अपने परिवार के साथ रहते थे। सोमवार को मनोहर की तबीयत अचानक से बहुत ही अधिक बिगड़ गई थी। द्रोपदी पति की सेवा करते-करते उनके पैरों की तरफ बैठी हुई थीं। कुछ देर पश्चात् घर के लोगों ने देखा तो पाया कि चिंता में द्रोपदी ने पति के पैरों में ही प्राण त्याग दिए। इधर, मनोहर की भी हालत नाजुक थी। परिवार के लोग द्रोपदी के अंत्येष्टि की तैयारी कर रहे थे। इसी के चलते वृद्ध मनोहर ने भी पत्नी की मौत के एक घंटे बाद अपने प्राण त्याग दिए। एक घंटे के अंतराल वृद्ध लोगों की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया।

वहीं, एक साथ दंपति की मौत की बात पूरे क्षेत्र में आग की भांति फैल गई। परिवार ने मनोहर और द्रोपदी का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का कहना है कि उनके जाने से घर सूना हो गया है। परिजन हंसराज ने बताया कि मनोहर की शादी दिल्ली की रहने वाली द्रौपदी से 51 वर्ष पहले हुई थी। आगे उन्होंने बताया कि दंपति के बीच बहुत प्यार था। दोनों 7 जन्मों तक साथ रहने की बातें करते थे। आगे हंसराज ने बताया कि द्रोपदी की इच्छा पति मनोहर से पहले मरने की थी। वह बोलती थीं कि उन्हें सुहागन मरना है। मनोहर की तबीयत बिगड़ी और उन्हीं के पैरों में द्रोपदी ने प्राण त्याग दिए। फिर एक घंटे पश्चात् मनोहर भी नहीं रहे। आगे हंसराज ने बताया कि दंपति को हर कोई प्यार करता था। दोनों हर किसी की सहायता किया करते थे तथा निर्धन लड़कियों की शादी कराया करते थे। उनके जाने से परिवार सूना हो गया है। 

'अमृतपाल सिंह जैसे कई आएंगे, पाकिस्तान करता है इस्तेमाल..', पूर्व खालिस्तानी नेता जसवंत ठेकेदार का दावा

स्वरा भास्कर की शादी में पहुंचे राहुल गांधी, लोग बोले- टुकड़े टुकड़े गैंग वाले आ गए...

'आतंकी संगठन' है भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने ISIS और अलक़ायदा वाली सूची में रखा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -