श्रेष्ठतम चरित्र और गुणों वाली द्रौपदी ने दी थी महिलाओं को इन 4 बातों की सीख
श्रेष्ठतम चरित्र और गुणों वाली द्रौपदी ने दी थी महिलाओं को इन 4 बातों की सीख
Share:

आप सभी को बता दें कि महाभारत की सबसे खूबसूरत और रहस्यमयी महिला द्रौपदी रहीं हैं और उन्होंने कई ऐसी बातें बताई थी जिन्हे जानकर उनका पालन करने से बहुत लाभ होता है. जी हाँ, पांच पति होने के बाद भी उन्हें संसार की श्रेष्ठतम चरित्र और गुणों वाली महिला माना गया है और द्रौपदी ने संसार की सभी नारियों को लेकर 4 महत्वपूर्ण बातें कही थीं जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं.

4 महत्वपूर्ण बातें-

1. द्रौपदी ने कहा था कि स्त्रियों को कभी भी छोटी सोच नहीं रखना चाहिए वरना घर में बरकत नहीं रहती है और दोनों परिवार के सदस्यों के प्रति समान व्यवहार करना चाहिए. कहा जाता है अगर सामने वाला गलत है तब भी अपने व्यवहार में परिवर्तन न लाएं लेकिन स्वाभिमान से समझौता कभी न करें.

2. द्रौपदी ने कहा था एक अच्छी और सच्ची स्त्री को हमेशा बुरी स्त्रियों से दूरी बना कर रखना चाहिए और स्त्री को न सिर्फ बुरे पुरुषों से बल्कि बुरी स्त्रियों से भी दूर रहना चाहिए. कहते हैं बुरी स्त्रियां अपने आचरण से दूसरे घर को भी बर्बाद कर देती हैं.

3. आपको बता दें कि द्रौपदी ने संदेश दिया है कि स्त्री के लिए उसका पति ही सब कुछ होता है. इसलिए विषम परिस्थिति में घबराएं नहीं और हमेशा अपने पति के कदम से कदम मिलाकर साथ दें क्योंकि शादी के बाद एक स्त्री का पति ही उसका सब कुछ होता है. पति नहीं तो सब कुछ बेकार है. इसलिए स्त्रियों को अपने पतियों का आदर-सम्मान करना चाहिए और उनकी सभी आज्ञाओं को मानना चाहिए.

4. द्रोपदी ने कहा था स्त्री को अपने घर में हो रहे ऊंच-नीच या किसी अन्य तरह की बातों को किसी बाहरी व्यक्ति से कभी नहीं साझा करना चाहिए. इससे घर का भेद दूसरे को पता चलेगा और दुश्मन इसका फायदा उठा सकते हैं. इसलिए कभी भी अपने घर की बातें किसी तीसरे को न बताएं.

व्यक्ति को अपने जीवन में उतार लेने चाहिए श्रीमद्भागवत गीता के यह तीन उपदेश

इस कारण से होता है चंद्रग्रहण, जानिए पौराणिक मान्यता

12 साल तक ब्रह्मा जी के कटे हुए सिर के साथ रहे थे भोलेनाथ, जानिए पौराणिक कथा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -