मंत्रालय में हुई IPS अफसरों की DPC, स्पेशल DG के लिए 91 बैच के 5 नाम क्लियर
मंत्रालय में हुई IPS अफसरों की DPC, स्पेशल DG के लिए 91 बैच के 5 नाम क्लियर
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में IPS अधिकारियों को स्पेशल डीजी, एडीजी, आईजी और डीआईजी बनाए जाने को लेकर मंत्रालय में हुई पदोन्नति समिति की बैठक में पदोन्नत किए जाने वाले नामों पर विचार किया गया। IPS अधिकारियों के प्रमोशन को लेकर हुई DPC बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान तथा डीजीपी सुधीर सक्सेना की उपस्थिति रही। इन अधिकारियोंकी पदोन्नति के आदेश अगले माह जारी होंगे।

वही इस DPC में 91 बैच के पांच IPS अधिकारियों को ADG से स्पेशल डीजी पद पर पदोन्नति करने पर सहमति बनी है। इसी तरह 99 बैच के अधिकारियों को एडीजी बनाया जाएगा। वही 2006 बैच के अफसर आईजी बनेंगे तथा 2009 और 2010 बैच के IPS अधिकारियों को डीआईजी बनाया जाएगा। वहीं 2011 बैच के अधिकारियों को सिलेक्शन ग्रेड दिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 91 बैच के वरुण कपूर,उपेंद्र जैन, आलोक रंजन, प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव और योगेश मुदगल को स्पेशल DG बनने पर सहमति हो गई है।

राकेश गुप्ता और दीपिका सूरी दोनों 1999 बैच के अफसर हैं। यह दोनों अब एडीजी बनेंगे। 2006 बैच के रुचि वर्धन मिश्रा, चंद्रशेखर सोलंकी, एन चित्रा, अनिल कुशवाहा, आरएस परिहार, राजेश हिंगणकर, अंशुमान सिंह, मनीष कपूरिया, अरविंद सक्सेना, मिथिलेश शुक्ला और अनुराग शर्मा के नाम आईजी पद के लिए विचार में लिए गए हैं। DIG पद के लिए जिन अफसरों के नाम पर सहमति बनी है उनमें साकेत पांडे, अमित सांघी ,तुषार कांत विद्यार्थी, सत्येंद्र शुक्ला, वीरेंद्र सिंह, प्रशांत खरे, अतुल सिंह,मनीष अग्रवाल, आबिद खान, आशुतोष प्रताप सिंह, मोहम्मद यूसुफ कुरैशी, निमिष अग्रवाल और सिद्धार्थ बहुगुणा के नाम सम्मिलित हैं। यह सभी अधिकारी 2009 और 2010 बैच के IPS हैं। आज संपन्न हुई DPC में अपर मुख्य सचिव गृह डॉक्टर राजेश राजौरा, DGP सुधीर सक्सेना एवं ACS मोहम्मद सुलेमान सम्मिलित हुए।

अग्निवीर ट्रेनिंग ले रही महिला ने की खुदखुशी, नेवी हॉस्टल में मचा हड़कंप

Ind Vs Aus: आज सीरीज फतह करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, कंगारुओं को 2 मुकाबलों में दे चुकी है मात

जातिवाद के आरोपों से खुद को निर्दोष बताते हुए बोले तेजस्वी यादव- 'मेरी बीवी ईसाई है और हम...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -