आज ही के दिन दर्जनों लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत, जानिए 4 मार्च का इतिहास
आज ही के दिन दर्जनों लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत, जानिए 4 मार्च का इतिहास
Share:

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 04 मार्च को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

4 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं:-
1788- पश्चिम बंगाल में कलकत्ता गजट का पहला प्रकाशन हुआ.
1930-  फ्रांस में आयी भयंकर बाढ़ से करीब 700 से ज्यादा लोगों की मौत हुई.
1951- नई दिल्ली में पहले एशियाई खेलों का आयोजन किया गया.
1977- रोमानिया में आए जबरदस्त भूकंप से लगभग 1541 लोगों की मौत हुई.
1999- संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों को अपनी परित्यक्ता पतनी एवं बच्चों को जीवन निर्वाह भत्ता देने की घोषणा.
2001- तालिबान ने मूर्तियों को ख़रीदने की ईरान की पेशकश ठुकराई.
2008- हिन्दी के प्रसिद्ध विद्वान् डॉ. मदन लाल मधु को प्रतिष्ठित सम्मान मीडिया यूनियन ने स्वर्णाक्षर पुरस्कार से सम्मानित किया.
2009- राजस्थान के पोखरन से 'ब्रह्मोस मिसाइल' के नए संस्करण का परीक्षण किया गया.
2012- व्लादिमिर पुतिन ने रूस के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता.

4 मार्च को जन्मे व्यक्ति:-
1856 में अंग्रेज़ी भाषा की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभासम्पन्न कवयित्री तोरु दत्त का जन्म.
1881 में प्राक्छायावादी युग के महत्त्वपूर्ण कवि रामनरेश त्रिपाठी का जन्म.
1886 में मद्रास के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी बलुसु संबमूर्ति का जन्म.
हिंदी के लोकप्रिय साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु का 1921 में जन्म हुआ.
1922 में प्रसिद्ध गुजराती रंगमंच और फ़िल्म अभिनेत्री दीना पाठक का जन्म.
1980 में भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना का जन्म.
1980 में भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री कामालिनी मुखर्जी का जन्म.
 

4 मार्च को हुए निधन:-
मध्य प्रदेश स्थित विजयराघवगढ़ के राजकुमार और प्रसिद्ध साहित्यकार ठाकुर जगमोहन सिंह का 1899 में निधन.
प्रसिद्ध भारतीय अधिवक्ता और राजनेता सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा का 1928 में निधन.
भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और 'गदर पार्टी' के संस्थापक लाला हरदयाल का 1939 में निधन.
भारतीय सांसद सुनील कुमार महतो का 2007 में निधन.
भारत के राजनीतिज्ञों में से एक पी. ए. संगमा का 2016 में निधन.

5 मार्च तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, यहाँ देंखे सूची

'उठ जाओ न माँ, नाराज़ हो क्या..', दो दिनों तक शव से बात करता रहा बेटा, लेकिन नहीं बोली माँ

'लीक से हटकर सोच और दीर्घकालिक दृष्टि पर्यटन को नई ऊंचाई पर ले जा सकती है': PM मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -